फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saints will inform the devotees about the progress of Ram temple construction

भक्तों को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराएंगें संत

Sat, 12 Jun 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saints will inform the devotees about the progress of Ram temple construction
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामनगरी के संतों को निर्माण कार्य के हर पहलू से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके पीछे ट्रस्ट का उद्देश्य है कि संत-धर्माचार्य देश-विदेश के अपने भक्तों को राममंदिर निर्माण की प्रगति व गुणवत्ता से अवगत कराएंगे। प्रतिदिन संतों को निर्माण कार्य दिखाने का क्रम चल रहा है, संत निर्माण कार्य की प्रगति से खुश हैं।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र कहते हैं कि राममंदिर निर्माण के लिए सैकड़ों वर्षों तक चली लड़ाई में संतों का अहम योगदान रहा है। तमाम महापुरुषों के त्याग, बलिदान का परिणाम है कि सदियों का संघर्ष अब फलीभूत हो रहा है। भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में संतों को राममंदिर निर्माण के प्रत्येक पहलू से जोड़ा जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

रामनगरी के संत-धर्माचार्यों को प्रतिदिन राममंदिर निर्माण कार्य से रू-ब-रू कराया जा रहा है। अयोध्या के संत मंदिर निर्माण की गुणवत्ता व प्रगति से काफी संतुष्ट हैं। वे देेश-विदेश में मौजूद अपने भक्त जो कोरोना काल में अयोध्या नहीं आ सके और राममंदिर निर्माण की प्रगति जानने को उत्सुक हैं, उन्हें संतों द्वारा पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण की प्रगति संतोषजनक है। वर्षों की तपस्या फलीभूत हो रही है। हम भाग्यशाली हैं कि अपनी आंखों से राममंदिर निर्माण देखने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। राममंदिर निर्माण को लेकर भक्तों को भी जानकारी दी जा रही है। भक्त शीघ्र भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन की कल्पना से उत्साहित हैं।- महंत कमलनयन दास, उत्तराधिकारी मणिरामदास की छावनी
राममंदिर आंदोलन का हिस्सा बनना तो सौभाग्यशाली रहा ही, उससे ज्यादा खुशी यह है कि राममंदिर का निर्माण देख पा रहे हैं। भक्तों की अक्सर यह आकांक्षा रहती है कि राममंदिर निर्माण की प्रगति क्या है, हम उन्हें राममंदिर निर्माण की प्रगति से लगातार अवगत करा रहे हैं, भक्त आह्लादित हैं। - महंत कन्हैयादास रामायणी, अध्यक्ष संत समिति

भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण द्रुतगति से चल रहा है। भक्तों को जब राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत करा रहे हैं तो उनकी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं होती। कार्य की गुणवत्ता देखकर मन आह्लादित हो उठा। हम संतों के साथ भक्तों को भी मंदिर निर्माण पूर्ण होने की प्रतीक्षा बेसब्र करती रहती है।- ज.गु.रत्नेश प्रपन्नाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed