{"_id":"5ec8132a8ebc3e903b731872","slug":"sabarmati-and-saryu-yamuna-express-will-start-from-june-1-booking-starts-faizabad-news-lko5227660168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून से चलेगी साबरमती व सरयू यमुना एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून से चलेगी साबरमती व सरयू यमुना एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन-4 के समाप्ति के बाद रेल प्रशासन ने एक जून से कुछ ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। रेल अधिकारियों के अनुसार अयोध्या रूट पर अभी तक दो ट्रेन साबरमती एक्सप्रेस व सरयू यमुना एक्सप्रेस को चलाने की अनुमति मिली हुई है। इसको लेकर शुक्रवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन के काउंटर पर टिकटों की बिक्री शुरू की गई।
अयोध्या स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि आगामी एक जून से इस रूट से गुजरने वाली साबरमती व सरयू यमुना एक्सप्रेस को चलाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए रिजर्वेशन काउंटर पर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है, यहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। रिजर्वेशन काउंटर के बाबू अंबरीश मिश्र ने बताया कि प्रथम दिन जानकारी न होने के कारण ज्यादा भीड़ नहीं रही, सुबह के समय कोई टिकट नहीं बिका, दोपहर की शिफ्ट में चार यात्रियों ने अहमदाबाद का टिकट बुक कराया। उन्होंने बताया कि जनरल टिकट को भी बुक कराना होगा, तभी ट्रेन में चढ़ पाएंगे।