फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rte school admission

Ayodhya News: तीसरे चरण में 180 बच्चों के आवेदन, लॉटरी का इंतजार

Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
rte school admission
रायबरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत तीसरे चरण में 180 बच्चों ने निजी स्कूलों में दाखिला पाने के लिए आवेदन किया है। इन आवेदन पत्रों का सत्यापन कार्य चल रहा है। आवेदन करने वाले सभी बच्चों को लॉटरी का इंतजार है। सत्यापन के बाद लॉटरी 25 जून को होगी। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कितने बच्चे प्रवेश के लिए पात्र पाए गए और उनमें से कितने बच्चों को कौन से स्कूल आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निर्धारित सीटों पर प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश मिलता है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में बच्चों के चयन की प्रक्रिया को तीन चरण में पूरा किया जाना था। इसके तहत दो चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चला कि 180 बच्चों ने निजी स्कूल में प्रवेश पाने को आवेदन किया है। इन सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि तीसरे चरण के आवेदन पत्रों का सत्यापन 23 जून तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद इन बच्चों को आवंटित किए जाने वाले स्कूलों की लॉटरी 25 जून को निकलेगी। इसमें चयनित होने वाले जिन बच्चों को विद्यालय आवंटित होंगे, उन्हें संबंधित विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में चयनित हो चुके हैं 1211 बच्चे
आरटीई के तहत पहले दो चरणों में 1211 बच्चे चयनित हो चुके हैं। इनमें से कितने बच्चों का प्रवेश आवंटित स्कूलों में हो गया है, इसका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। प्रथम चरण में 1651 आवेदन आए थे। इनमें से 228 आवेदन सत्यापन के दौरान निरस्त हो गए। 14 मार्च को हुई लॉटरी के बाद इनमें से 728 बच्चों को विद्यालय आवंटित किए गए। दूसरे चरण में 785 आवेदन आए थे, इनमें से 14 आवेदन सत्यापन के दौरान निरस्त हुए थे। बाकी आवेदन पत्रों को 19 अप्रैल को हुई लॉटरी में शामिल कर 483 चयनित बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed