फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 38 million turnover in Dhanteras

धनतेरस पर 38 करोड़ का कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 10:23 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिले में धनतेरस का उत्साह देखते ही बना। बाजारों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
व्यापारियों पर लक्ष्मी मेहरबान रही और उनका व्यापार खूब चमका। बर्तन, आभूषण व गाड़ियों की जमकर खरीदारी हुई। सोने और चांदी के रेट में गिरावट आने से महिलाओं की भीड़ आभूषणों की दुकानों पर लगी रही।

धनतेरस पर 38 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार हुआ। बाजारों का हाल यह रहा कि सोमवार को बर्तनों की दुकानों पर दोपहर से भीड़ बढ़ने लगी तो शाम होते-होते दुकानों में अंदर से लेकर पटरी तक तिल रखने की जगह नहीं  बची।

बर्तन की दुकानों पर ब्रांडेड स्टील के बर्तन लोगों की पहली पसंद बने। साइकिलों, मोटर साइकिलों और  इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को खरीदने के लिए शो रूमों पर खासी भीड़ रही। चायनीज  झालरों का बाजार पर पूरी तरह कब्जा नजर आया।
विज्ञापन


इसके बावजूद हर कोई स्वदेशी दीये खरीदने को उत्सुक दिखा। पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश, हनुमानजी, चूड़ा, लइया, खील और मिठाई खरीदी जाती रही। कुम्हारों की बस्ती लालबाग और मझवा गांव के लोग सिर पर मिट्टी के सामान लेकर कॉलोनियों में बेचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस में अनुमानित बिक्री (रुपये में)
चारपहिया- 15 करोड़
दुपहिया(बाइक)- 6 करोड़
ट्रैक्टर- 3.4 करोड़
दुपहिया (साइकिल)- 60 लाख
आभूषण- 8 करोड़
बर्तन- 2 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स- 2.5 करोड़
इलेक्ट्रिकल्स- 50 लाख

छह करोड़ की बिकीं बाइकें
टू ह्वीलर डीलर्स ऐसोसिएश के प्रदेशीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि जिले की सभी बाइक एजेंसियों के यहां से तकरीबन एक हजार बाइके बिकी। अनुमानित छह करोड़ का कारोबार हुआ।

15 करोड़ का कार कारोबार
फैजाबाद। जिले में आरकेबीके, महेंद्रा एंड महेंद्रा, टाटा श्रीदेव आदि एजेंसियों के यहां से तकरीबन ग्यारह करोड़ 60 लाख की बिक्री हुई। महेंद्रा एंड महेंद्रा के महाप्रबंधक सेल गौरव रैना ने बताया कि तकरीबन 125 गाड़ियां बिकीं जिसमें 10 करोड़ का कारोबार हुआ। टाटा श्रीदेव के गौरव सिंह के अनुसार उम्मीद के अनुसार गाडियां बिकीं। 20 गाड़ियों की बिक्री है जो कि एक करोड़ 60 लाख की है।

ट्रैक्टर बाजार में रही मंदी
गत वर्ष के सापेक्ष इस बार खेती-किसानी के लिए ट्रैक्टर की मांग कम रही। दिशांत ट्रांसपोर्ट के मोहन सिंह ने बताया कि मैसी कंपनी के सात ट्रैक्टर बिके हैं। कारोबार तकरीबन 56 लाख का हुआ। वहीं दूसरी ओर महेंद्रा ट्रैक्टर के गगन चोपड़ा ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख एजेंसियों से कुल 55 ट्रैक्टरों की बिक्री की जानकारी मिली है जो कि तीन करोड़ 40 लाख के कारोबार की ओर इशारा कर रही है। कहा कि पिछले वर्ष के सापेक्ष ट्रैक्टर का बाजार मंदी की गिरफ्त में रहा।

साइकिल ने दिखाया कमाल- साइकिल के कारोबारियों के लिए धनतेरस हर्ष लेकर आयास्त्रत्त्। साइकिल के बड़े कारोबारी दानिश जिया ने  बताया कि पहली बार जिले में इतनी ज्यादा संख्या में साइकिले बिकी। तकरीबन दो हजार साइकिलें बिकीं जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख होंगी।

फोटो...09
दो करोड़ का रहा बर्तन कारोबार
देर  रात तक नगर में सजी बर्तन की बाजारों से दो करोड़ की बिक्री होने की  उम्मीद है। ब्रांडेड स्टील के बर्तन और सिरेमिक कुकर खरीदने पर लोगों का  अधिक जोर रहा।
-कमल कौशल, बर्तन कारोबारी-चौक।

सराफा बाजार में आठ करोड़ का कारोबार
-धनतेरस  पर तमाम लोगों ने कुछ न कुछ जरूर सामान खरीदा। इसमें चांदी-सोने का  सिक्का, चांदी के लक्ष्मी गणेश और छोटे बड़े आभूषण शामिल हैं। सर्राफा बाजार में शहर से लेकर कस्बों तक करीब 8 करोड़ का कारोबार हुआ है।-आलोक बंसल, सर्राफा कारोबारी-चौक।


बोले कुम्हार.....
मझवा गांव के कुम्हार संतोष कुमार प्रजापति, रामकुमार, दर्शनलाल ने कहा कि  उनके परिवार ने पिछले वर्ष से ज्यादा दीया और खिलौना बनाया है। इनकी मांग और लोकप्रियता बढ़ी है। गांव के करीब बीस परिवारों में पर्व को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed