फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   roadways new bus station

Ayodhya News: तुलसीपुर में बना अस्थायी बस अड्डा, 10 डिपो से आएंगी बसें

Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
roadways new bus station
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में तुलसीपुर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ेगी। उन्हें आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने तुलसीपुर के बलरामपुर चौराहे पर अस्थाई बस अड्डा बनाया है। बस अड्डे पर बसों की समय-सारिणी व किराया का बैनर व पोस्टर भी लगाया गया है। साथ ही बस अड्डे पर तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर आने और वापस जाने में असुविधा न हो, इसके लिए बलरामपुर डिपो की 40 बसों का संचालन तुलसीपुर से किया जाएगा। साथ ही बहराइच, गोंडा, रूपईडिहा, अयोध्या, अकबरपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती व सिद्धार्थनगर डिपो के एआरएम को तुलसीपुर मेला में बस भेजने के लिए पत्र लिखा गया है। प्रत्येक डिपो से कम से कम दो-दो बसें तुलसीपुर तक आएंगी। इससे श्रद्धालुओं को वाहन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


-----------------------
इन कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
एआरएम ने बताया कि तुलसीपुर मेले में बसों के संचालन के लिए बलरामपुर डिपो के बुकिंग क्लर्क गिरजा शंकर यादव को मेला प्रभारी बनाया गया है। तुलसीपुर तक बसों के संचालन संबंधी जिम्मेदारी इन्हीं को दी गई है। तुलसीपुर में बने अस्थायी बस अड्डे पर तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुग्रीव कुमार, राकेश कुमार, रमेश चंद्र, रमेश कुमार पांडेय, मो. सहाब हुसैन एवं वीरेंद्र कुमार पाठक मेला तक तुलसीपुर अस्थायी बस अड्डे पर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही तुलसीपुर मंदिर परिसर में बने खोया पाया केंद्र पर भी देवी प्रसाद सैनी व प्रतीक श्रीवास्तव तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed