{"_id":"58a330d84f1c1b5733d85986","slug":"roadways-bus-collision-killed-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
फैजाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
नाका मकबरा क्षेत्र मेें रोडवेज बस से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका इलाके में सोमवार की देर रात एक रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में घायल युवक की मौत हो गई। मृत युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
नाका मकबरा क्षेत्र में फूल व सजावट की दुकान चलाने वाला 26 वर्षीय मोहम्मद नूर पुत्र मुन्ना मास्टर किसी काम से अपनी स्कूटी से निकला था। मकबरा-नाका के बीच अपनी दुकान के सामने वह स्कूटी से रोड क्रॉस कर रहा था कि इसी दौरान सोमवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे इलाहाबाद से डिपो की ओर जा रही रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और स्कूटी सवार मोहम्मद नूर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। डायल 100 टीम ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने घायल युवक को शहर के एक निजी चिकित्सालय में दिखाया और हालत गंभीर होने के चलते लखनऊलेकर चले गये। लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
मृतक के पिता मुन्ना मास्टर ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में लिया है। प्रकरण में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।