फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   road will be built from 600 crore

600 करोड़ से होगा अयोध्या की सड़कों का कायाकल्प

Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
road will be built from 600 crore
अयोध्या। नव अयोध्या में विभिन्न योजनाओं के साथ सड़कों के भी कायाकल्प का खाका खींचा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग सभी सड़कों के नवीनीकरण व चौड़ीकरण किए जाने का डीपीआर तैयार कर रहा है। खास तौर पर चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग, पांच कोसी परिक्रमा मार्ग, सहादतगंज वाया रिकाबगंज वाया चौक नया घाट, टेढ़ी बाजार-महोबरा, बालूघाट-नया घाट सहित कई अन्य सड़कों का चौड़ीकरण व नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें फिलहाल 600 करोड़ रुपये के आसपास लागत आनी है। डीपीआर बनने के बाद यह शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद सड़कों का कायाकल्प हो सकेगा। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समस्त विभाग विकास योजनाओं का खाका खींच रहे हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग भी सड़कों को नए स्वरूप में ढालने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सभी प्रमुख सड़कों को 10 मीटर के आसपास चौड़ा किए जाने की योजना है। इसके साथ ही सड़कों के किनारे फुटपाथ व कवर ड्रेन समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की योजना है। विभाग का विशेष फोकस चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग, पांच कोसी परिक्रमा मार्ग समेत सहादतगंज से रिकाबगंज वाया चौक होते हुए नया घाट तक जाने वाली सड़क को विशेष रूप से विकसित करने की योजना पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर सड़क के किनारे लगे पोलों को शिफ्ट करने समेत नया अत्याधुनिक फुटपाथ विकसित किए जाने की योजना है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की अन्य सड़कों नियावां-गुदड़ी बाजार मार्ग, रीडगंज देवकाला, मोहबरा-टेढ़ीबाजार, रीडगंज-देवकाली समेत शहर की लोक निर्माण विभाग की अधिकांश सड़कों का कायाकल्प होगा।

पूरी योजना का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। योजना की अनुमानित लागत 600 के आसपास आंकी जा रही है। शासन से अनुमति व बजट आवंटन के बाद कार्य शुरू होगा।
अयोध्या के चौदह कोसी, पांच कोसी, सहादगंज वाया चौक नया घाट सहित शहर की प्रमुख सड़कों के कायाकल्प की योजना बनाई जा रही है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण नवीनीकरण के साथ फुटपाथ व कवर ड्रेन तैयार किया जाएगा। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
-रविकुल गजेंद्र, एक्सईएन, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed