{"_id":"f2061155a4b0f23a570ef017c675deea","slug":"review-the-administration-s-term-will-end-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरीक्षण के लिए प्रशासन की मियाद आज होगी समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरीक्षण के लिए प्रशासन की मियाद आज होगी समाप्त
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य जोरों पर है। घर-घर जाकर गणना कार्ड भरने के लिए जिला प्रशासन ने चार जुलाई की डेड लाइन दी है। अब इसकी समीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पंचायत की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तो 13 जुलाई को पूरा किया जाना है लेकिन प्रशासन ने कार्य को पूरा कराने को चार जुलाई की डेडलाइन तय की है।
पिछली समीक्षा के दौरान दो तहसीलों को छोड़कर शेष तीन में 80 फीसदी से ज्यादा गणना कार्ड भरे जाने की सूचना भेजी गई थी, लेकिन दो तहसील क्षेत्रों में 60 से 61 फीसदी कार्य हो पाया था। इनमें सदर तहसील में 61 फीसदी, सोहावल में 80, बीकापुर में 61, रुदौली में 80 और मिल्कीपुर में 81 फीसदी कार्य संपादित होना बताया गया था।
सदर और बीकापुर तहसील क्षेत्र पर प्रशासन की खास नजर है। यहां के आंकड़े मंगाए जा रहे हैं। चार जुलाई को सभी विकासखंडों को कार्य कंप्लीट कर इसकी सूचना देनी है। इसके बाद गांव के मतदाताओं की संख्या का परीक्षण कराया जाएगा। इनमें आयोग के मानक से ज्यादा मतदाता वाले गांव का वरिष्ठ अफसरों से सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान का कहना है कि बीएलओ से घर-घर जाकर गणना कार्ड भरे जाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद जांच की कार्रवाई कराई जाएगी।