{"_id":"5f0c96018ebc3e74a76e201d","slug":"result-faizabad-news-lko5305998122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने लहराया परचम, जेबीए की प्रांजलि जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने लहराया परचम, जेबीए की प्रांजलि जिला टॉपर
विज्ञापन
24-अयोध्या-सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद उदया पब्लिक स्कूल में उत्साहित मुद्रा में मेधावी
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट सोमवार को घोषित हुआ, जिसमें इस बार बेटियों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए सफलता का परचम लहराया। जिंगल बेल अकादमी की प्रांजली पांडेय ने मानविकी में सर्वाधिक 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करके जिला टॉप बनीं। यहीं की प्रियांशी वैश्य 98.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि, उदया पब्लिक स्कूल की आकांक्षा पांडेय ने बायोलॉजी वर्ग में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में टीटीएस के उज्जवल को सर्वाधिक 97.8 फीसदी अंकों के साथ जिले में पांचवां स्थान मिला। जिले की टाप टेन सूची में जिले के छह स्कूलों के 11 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। सभी स्कूलों ने परिणाम लगभग शत-प्रतिशत होने का दावा किया है।
सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली की ओर से सोमवार को दोपहर में एकाएक इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हुआ। यहां कुल सीबीएसई के 22 कालेजों में इंटरमीडिएट के कुल 2120 बच्चे पंजीकृत थे। पहले से परिणाम घोषणा की कोई सूचना न होने की वजह से एकाएक रिजल्ट घोषित होने पर बच्चे व अभिभावक अचंभित हो उठे। आनन-फानन में अपने परिणाम देखे और बेहतर रिजल्ट देखकर सभी उत्साहित हो उठे। तमाम कालेज प्रशासन की ओर से कैंपस में परिणाम दिखाए जाने की तेयारी की गई थी। परिणाम आते ही कालेज टॉपरों का उत्साह देखने लायक था। कोई भगवान को याद करता नजर आया, कोई सेल्फी लेता दिखा, तो कोई गुरूजनों व माता-पिता से आशीर्वाद। जारी परिणाम के मुताबिक जिले की टाप टेन सूची में जिले के छह स्कूलों के 11 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।
जिला की टॉपर प्रांजली पांडेय (मानविकी) को 99.8 प्रतिशत अंक मिले। प्रांजली को इतिहास, जियोग्राफी, कंप्यूटर व अंग्रेजी में सौ में सौ नंबर मिला। जबकि मनोविज्ञान में 99 अंक हासिल हुए। यहीं की प्रियांशी वैश्य (कॉमर्स) 98.8 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर तो उदया पब्लिक स्कूल की आकांक्षा पांडेय (मानविकी) 98.6 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। प्रियांशी को मैथ में 98.8 व अन्य सभी विषयों में 99 अंक हासिल हुए। आकांक्षा को हिंदी, जियोग्राफी व इकोनॉमिक्स में सौ अंक मिले। उदया पब्लिक स्कूल की ही दिव्यांशी हितैषी बायोलॉजी ग्रुप में 98.2 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। दिव्यांशी को भौतिकी व आईपी में 99 व बॉयलोजी में 96 अंक हासिल हुए। जिंगल बेल अकादमी की ही सौम्या गौतम व टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के उज्ज्वल 97.8 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सोमवार को जारी हुआ परिणाम में जिंगल बेल अकादमी के 61 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया। आयुषी को 97.4, युवराज सिंह को 97.2, सरगम सिंघल को 96.4, प्रखर श्रीवास्तव को 96.2, स्नेहिल मौर्या को 96.2, अनुप्रिया शर्मा को 95.8 अंक हासिल हुए।
उदया पब्लिक स्कूल की आकांक्षा पांडेय ने 98.6 अंकों के साथ कॉलेज टॉप किया। 96.4 फीसदी अंकों के साथ दिव्यांशु वर्मा मैथ में व 96.2 अंकों के साथ अभिषेक सिंह ने कॉमर्स टॉप किया। मानविकी में आकांक्षा पांडेय, मनस्वी सिंह व रिषिता मिश्रा को 96.6, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को 96.4, बायो में दिव्यांशी को 96.2 व हर्ष गोविंद राय को 96.4, दीप्ति मिश्रा को 95, शिवांगी सिंह को 94.2, कामर्स स्ट्रीम में सुयष आर्य व शुभी गुप्ता को 95, मैथ में शेखर श्रीवास्तव को 96, मेधा त्रिपाठी को 95, सौरभ गुप्ता को 94.8 अंक हासिल हुए। विद्यालय के चेयरमैन डॉ चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 195 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें से 15 विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुए। 44 विद्यार्थी 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंध निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी, प्रिंसिपल जीवेंद्र सिंह आदि ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
डीआरएम पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। रश्मि शुक्ला ने 92.8 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। जबकि 91.4 फीसदी अंकों के साथ क्षितिज प्रजापति दूसरे व 89.6 फीसदी अंकों के साथ आस्था पांडेय तीसरे स्थान पर रही। रिंकी तिवारी को 88.2, सूरज गुप्ता को 88 प्रतिशत अंक मिले। प्रबंधक बद्रीनाथ तिवारी, निदेशिका सीमा तिवारी, तुषार तिवारी, प्रधानाचार्या शालिनी द्विवेदी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्सावर्धन किया।
दि कैंब्रियन स्कूल के 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। जिसमें गुरकीरत सिंह ने सर्वाधिक अंक 94.8 प्राप्त र कॉलेज टॉप किया। अदिती, तनिषा जैन व सिमरन मोटवानी 94.4 अंकों के साथ द्वितीय व नैवेघ तिवारी 93.4 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। श्रुति जयसवाल, स्मृति पाठक, शिवांशिका अग्रवाल, हर्ष सचदेवा, प्रभजोत कौर व उत्कर्ष जयसवाल ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया। साथ ही 21 बच्चों ने अंग्रेजी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।
फैजाबाद पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में कशिश कौशल, अहमद रजा और तृप्ति सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में प्रशंसा केसरवानी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर रहीं। 20 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया।
ग्रामर एकेडमी कौशलपुरी में बारहवीं में 102 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में मिताली उपाध्याय 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व ज्योती सिंह व पुष्पेंद्र मिश्रा 90 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में माधुरी शर्मा को 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। केटी पब्लिक स्कूल का परिणाम 80 प्रतिशत रहा। लगभग 60 प्रतिशत विद्यार्थियों नें परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। अनन्या नें 95 प्रतिशत व वाणिज्य वर्ग की छात्रा पूर्णिमा यादव नें 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। अध्यक्ष डॉ एचबी सिंह, प्रबंधक डॉ राना रोहित सिंह व प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने बच्चों को बधाई दिया।
अवध इंटरनेशनल स्कूल में 135 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.26 फीसदी रहा। मानवेंद्र शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश सूर्यवंशी को 94.4 फीसदी अंक मिला। विद्यालय के सात छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले।
स्कूल के संरक्षक अतुल कुमार सिंह, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, निदेशिका कविता सिंह, प्रधानाचार्य प्रमेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई दिया है। अनिल सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षाफल 90 फीसदी रहा। यहां 187 बच्चों ने परीक्षा दिया था, जिसमें से 169 उत्तीर्ण हुए। 97.4 फीसदी अंकों के साथ कुणाल ने कॉलेज टॉप किया। जबकि साक्षी शुक्ला को 95.4 फीसदी एवं अमित शुक्ला ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। टॉपरों ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, समयबद्ध तैयारी व गुरूजनों और माता-पिता की प्रेरणा को दिया है।
प्रांजलि पांडेय (मानविकी) -99.8 -जिंगल बेल अकादमी
प्रियांशी वैश्य - 98.8-जिंगल बेल अकादमी
आकांक्षा पांडेय - 98.6 (मानविकी) - उदया पब्लिक स्कूल
दिव्यांशी हितैषी - 98.2 (बायो) - उदया पब्लिक स्कूल
सौम्या गौतम - 97.8 - जिंगल बेल अकादमी
उज्ज्वल - 97.8- टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल
आयुषी - 97.4 - जिंगल बेल अकादमी
कुणाल मिश्रा - 97.4- अनिल सरस्वती विद्या मंदिर
युवराज सिंह- 97.2- जिंगल बेल अकादमी
श्वेता वर्मा - 97 - केंद्रीय विद्यालय कैंट
संध्या मिश्रा - 96.8- आर्मी पब्लिक स्कूल
रिषिता - 96.6 - उदया पब्लिक स्कूल