फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Restrictions on the entry of vehicles in Ayodhya on Tuesday and Saturday, route diversion implemented

मंगलवार व शनिवार को अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, रूट डायर्जन लागू

Sat, 12 Jun 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on the entry of vehicles in Ayodhya on Tuesday and Saturday, route diversion implemented
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के मंगलवार व शनिवार को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। पूर्व में श्रद्धालुओं को 48 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाने पर ही अयोध्या प्रवेश के प्रतिबंध को हटा दिया गया है। हालांकि इस दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। बिना मास्क लगाए लोगों को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जारी निर्देशों में मठ मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ माह के शनिवार व बड़े मंगलवार को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते इन दिनों नया रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इस दौरान अयोध्या क्षेत्र में किसी तरह के वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अयोध्या धाम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु शासन द्वारा जारी कोविड 19 से बचाव के निर्देशों का पालन करेंगे। बिना मास्क श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लागू होगा। बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस के 40 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 40 होमगार्ड व पीआरडी के जवानों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

यह है नया रूट डायवर्जन प्लान
- फैजाबाद शहर की तरफ से अयोध्या आने वाले कामर्शियल वाहन, ऑटो-विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से अयोध्या प्रवेश पर प्रतिबंध।
- मोहबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालुघाट बैरियर से वाहन नयाघाट तक जाएंगे व उसी रास्ते फैजाबाद शहर की तरफ जाएंगे।
- अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व मोहवरा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले चार पहिया वाहन क्रॉसिंग-3 तक ही आ सकेंगे।
- फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले दो पहिया वाहन पुराने बस अड्डा तक ही आ सकेंगे।
- गोंडा की तरफ से आने वालेे सभी प्रकार के बड़े वाहनों को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन लकडमंडी तिराहा के रास्ते दुर्गागंज माझा बैरियर तक ही आएंगे।
- बाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों साकेत पेट्रोल पंप बैरियर तक ही आ सकेंगे।
- बंधा तिराहा (नयाघाट) से अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।
- अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन मोहबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दीनबन्धु तिराहा बैरियर से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- नयाघाट से फैजाबाद शहर कि तरफ आने वाले ऑटोे, विक्रम वाहन साकेत बैरियर, बालुघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, मोहबरा चौराहा, गुप्ता होटल होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी अस्थाई पार्किंग
- गोंडा की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहन दुर्गागंज माझा बैरियर रोड़ पर एक लेन पर ही पार्क करेंगे।
- बस्ती, गोरखपुर एवं लखनऊ की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के बड़े वाहनों कोे साकेत बैरियर से रामघाट हाल्ट तक बने इंटरलॉकिंग पर ही पार्क किया जाएगा। चार पहिया, तीन पहिया वाहन रामघाट हाल्ट से रामकथा संग्रहालय तक बने इंटरलॉकिंग पर ही पार्क किए जाएंगे। दो पहिया वाहन रामकथा संग्रहालय से रैन बसेरा मोड़ तक बने इंटरलॉकिंग पर दोनों तरफ पार्क किए जाएंगे।
- फैजाबाद शहर की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन क्रॉसिंग-3 के सामने खाली स्थान व बिरला धर्मशाला के सामने पुराना बस अड्डा में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed