फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Restrictions on the entry of the 25 dilapidated temples and buildings

25 अति जर्जर मंदिर व भवनों में प्रवेश पर रोक

Wed, 24 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Restrictions on the entry of the 25 dilapidated temples and buildings
इमारतें - फोटो : amar ujala
सावन झूला मेले के दौरान यादव मंदिर की छत ढहने से दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद प्रशासन अब जाग गया है। प्रशासन ने चिह्नित 174 जर्जर मंदिर व भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। करीब 25 अति जर्जर भवनों पर चेतावनी नोटिस चस्पा कर उनमें प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में नगर क्षेत्र में जर्जर मंदिरों व भवनों के गिरने से हादसे होते रहे हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ऐसे भवनों से होने वाले हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुख्ता कार्रवाई नहीं की जाती रही। इसी का परिणाम रहा कि सावन मेले के दौरान तुलसीनगर स्थित यादव मंदिर के कमरे की एक छत ढही और मलबे के नीचे दबकर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब छह लोग घायल हो गए थे। वहीं, मेला शुरू होने के पूर्व रानीबाजार से रामघाट जाने वाले मार्ग पर राजसदन की जर्जर बाउंड्रीवाल ढह गई और एक राहगीर की मलबे में दबने मौत हो गई। इन घटनाओं से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने नगर पालिका से पूर्व में चिह्नित 174 जर्जर मंदिर व भवनों का नए सिरे से सर्वे कराकर भवन स्वामियों को मरम्मत कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत न कराने पर भवन गिराने की चेतावनी दी गई है। अति जर्जर लगभग 25 भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए नोटिस चस्पा कर इनमें प्रवेश पर रोक लगा दी है। चस्पा नोटिस में जिला प्रशासन की ओर से लिखा गया है कि यह भवन अत्यंत जर्जर है, इसे निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। इनमें किसी भी दशा में प्रवेश करना या ठहरना वर्जित है। 

इन जर्जर भवनों पर चस्पा है नोटिस
अशर्फी भवन स्थित कसौंधन पंचायती मंदिर, स्वर्गद्वार स्थित पुराना भवन, तुलसीनगर स्थित जर्जर भवन, यादव मंदिर, अड़गड़ा स्थित आलमगीर मस्जिद का भवन, प्रमोदवन स्थित कुर्मी मंदिर, छोटी कुटिया, नयाघाट स्थित शकुंतला मंदिर, दशरथ यज्ञशाला रामकोट, कटरा स्थित आचार्य मंदिर सहित सर्वाधिक लक्ष्मणघाट, गोलाबाजार, विभीषण कुंड, स्वर्गद्वार, तुलसीनगर क्षेत्र स्थित भवन शामिल हैं।

आलमगिरी मस्जिद पर भी नोटिस चस्पा
जिला प्रशासन ने अति जर्जर भवनों की सूची में अड़गड़ा स्थित आलमगिरी मस्जिद को भी शामिल किया है। मस्जिद के भवन को जर्जर मानते हुए नोटिस चस्पा किया गया है।

हनुमानगढ़ी कराएगा मस्जिद की मरम्मत : ज्ञानदास
हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास ने कहा कि उन्हें प्रशासन की नोटिस मिली है। हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी के पंचानों की बुधवार को आपात बैठक हुई है। बैठक में पंचों ने निर्णय लिया है कि पट्टी की संपत्ति आलमगिरी मस्जिद को सद्भावना के तहत मरम्मत का कार्य शीघ्र करवाया जाएगा। 


मरम्मत न कराने पर होगी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने बताया कि जर्जर भवनों के स्वामियों को नगर पालिका के अलावा प्रशासन ने भी चेतावनी दी है। जल्द ही भवनों की मरम्मत नहीं कराई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed