फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya - Renu and Manoj won the Half Marathon

अयोध्या - रीनू व मनोज ने जीती हाफ मैराथन

Mon, 18 Feb 2019 01:16 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: vivek vivek Updated Mon, 18 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya - Renu and Manoj won the Half Marathon
अयोध्या में अवध विवि से शुरु हुई हाफ मैराथन में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद  की ओर से आयोजित 21.1 किमी. की प्लास्टिक मुक्त ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन-2019 दौड़ के महिला वर्ग में रीनू अपराजिता बनीं। पुरुष वर्ग में मनोज ने बाजी मारी। वहीं, पांच किमी. की रन फार अयोध्या की दौड़ के महिला वर्ग में अंतिमा पाल व पुरुष वर्ग में शाहरुख खान प्रथम रहे।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय से शुरू ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन कैंटोनमेंट से शहर होकर आईईटी कैंपस में पूरी हुई। इसमें एक हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर की मैराथन की शुरुआत से पूर्व कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद भारतीय जवानों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर से ब्रिगेडियर ज्ञानोदय, कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित एवं प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धावकों ने 21.1 किमी. की दौड़ विश्वविद्यालय परिसर से शुरू की। इसके बाद मकबरा, ओवर ब्रिज, पुष्पराज चौराहे, डीएम आवास से चुंगी चौराहा, सहादतगंज हनुमानगढ़ी से कैंट, निर्मली कुंड, आर्मी स्कूल, सदर चौराहे से कनौसा स्कूल, नियांवा, गुदड़ी बाजार, रीडगंज तिराहा, फार्ब्स इंटर कॉलेज, देवा हॉस्पिटल, ओवर ब्रिज, देवकाली अंडर पास पुल के नीचे से एनएच-27 जनौरा परिक्रमा मार्ग ओवर ब्रिज होते हुए नंदापुर मोड़ से बाएं आईईटी कैंपस के नवीन खेल परिसर के चिह्नित स्थान पर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें महिला वर्ग में रीनू ने प्रथम, नन्दिनी गुप्ता ने द्वितीय और किरन चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनोज सिंह-प्रथम, राज कुमार सिंह द्वितीय और वीरेंद्र कुमार वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में सात सांत्वना पुरस्कार महिला वर्ग में विजय लक्ष्मी, माधुरी यादव, बबिता निषाद, अमृता पाल, सबा मरियम, बबली वर्मा एवं जुही सिंह को प्राप्त हुआ। वहीं पुरुष वर्ग में सुनील कुमार यादव, रवींद्र कुमार, गौरव कुमार, रितेश कुमार, अंगद यादव, राम अनंत भारती और अतुल कुमार दूबे को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 

इस दौरान योगा कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।  वहीं रन फार अयोध्या पांच किमी. प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अंतिमा पाल को प्रथम स्थान के साथ प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर अंकिता एवं तृतीय स्थान पर प्रतिमा रही। अंजली को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर शाहरुख खान,द्वितीय पर उपेंद्र पाल और तृतीय स्थान पर मनोज पाल रहे। बृजेश, कौशल, संतोष अखिलेश, विकास बलजीत एवं अनुपम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

दौड़ नाका हनुमानगढ़ी होते हुए जनौरा परिक्रमा मार्ग ओवर ब्रिज से आईईटी कैंपस के नवीन खेल परिसर में समाप्त हुई। दौड़ समाप्ति पर कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, ब्रिगेडियर ज्ञानोदय, पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय, प्रो. अशोक शुक्ल, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. राजीव गौड़, भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन के आनंदेश्वर पांडेय, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. संतोष गौड़ सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने धावकों का स्वागत किया।

ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन-2019 का पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि खेल में जीतना और हारना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि खेल को खेल की भावना से खेलना महत्वपूर्ण। सभी को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिये। जीवन में समस्याएं आती हैं लेकिन संघर्ष करते हुए हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि खेल में जुनून और जज्बा होना चाहिये।

खिलाड़ियों के उपलब्धियों से हम सभी गौरवान्वित होते है। किसी भी खेल में सफलता प्राप्त करने के लिये अभ्यास आवश्यक है। खेल की प्रेरणा इथोपिया जैसे देशों के खिलाड़ियों से लेनी चाहिये जहां हर खिलाड़ी में स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये नियमित परिश्रम करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल, सिविल जज डॉ. सुनील सिंह, संयुक्त सचिव एथलेटिक्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बीआर अरुण एवं डॉ. वीएन द्विवेदी रहे।


ग्रीन अयोध्या हाफ मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले पुरुष एवं महिला वर्ग में धावकों को 51-51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के तहत महिला एवं पुरुष वर्ग को 41-41 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 31-31 हजार रुपये महिला एवं पुरुष वर्ग को दिए गए। सांत्वना पुरस्कार के तहत महिला एवं पुरुष वर्ग के सात-सात प्रतिभागियों को एक हजार रुपये प्रति धावक दिए गए। इसी प्रकार रन फार अयोध्या पांच किमी. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार में 5100 रुपये, द्वितीय में 4100 रुपये तथा तृतीय में 3100 रुपये से प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed