फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Remove electricity poles from airport area by tomorrow: Commissioner

एयरपोर्ट क्षेत्र से कल तक हटाएं विद्युत पोल : कमिश्नर

Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Remove electricity poles from airport area by tomorrow: Commissioner
अयोध्या। कमिश्नर नवदीप रिणवा ने बुधवार को अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट-2047 की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच अगस्त तक श्रीराम एयरपोर्ट क्षेत्र से विद्युत पोल हट जाएं।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के आसपास के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। विभागों को समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

सभी कार्यदायी संस्थाओं व संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की स्थिति अयोध्या विजन 2047 के डैशबोर्ड पर प्रत्येक सप्ताह के सोमवार तक अनिवार्य रूप से अपडेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि पिछली बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जो आश्वासन दिया हो उसके अनुसार संपादित कार्रवाई की आख्या के साथ बैठक में उपस्थित हो।

जिले की सभी गोशालाओं में चारा इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ-साथ सभी अधिकारी स्वयं निरीक्षण करें। बैठक में डीएम नितीश कुमार, सीडीओ अनिता यादव, सभी एडीएम, संबंधित विभागों के अभियंता एवं नोडल अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed