फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Relief from the sun, melting the westerly wind

धूप से राहत, पछुआ हवा से गलन

Thu, 15 Dec 2016 10:34 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 15 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun, melting the westerly wind
गलन से बचने के लिए चाय का सहारा लेते लोग । - फोटो : अमर उजाला
सुबह शाम कोहरे और गलन से लोग परेशान रहे तो दिन में निकली धूप से राहत मिली। लोग धूप का आनंद लेने के लिए खुले में बैठे रहे। इसके बावजूद पछुआ हवा चलने से गलन बरकरार रही।
विज्ञापन


जिले में गलन और ठंड से राहत के आसार तो नहीं है, लेकिन शुक्रवार को भी दिन में धूप खिलने का अनुमान है। नाका हनुमानगढ़ी चौराहे पर हनुमत नवयुवक संघ और समाजसेवियों की ओर से जलाये जा रहे अलाव तो मालगोदाम व दूसरे स्थलों पर लोग गत्ते-लकड़ी जलाकर अपने को गरम करते दिखे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर यात्री ठंड ओर गलन से परेशान रहे। लोग कंबलों में लिपटे रहे। दुकानों पर हर कोई चाय की चुस्कियां लेते हुए खुद को गर्म करता रहा। उधर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को दोनों तापमानों को सामान्य बताते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में सुबह-शाम कोहरा गिरने तथा दिन में धूप रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, कोहरा पड़ने, पछुआ हवा की गति 1.4 किमी. प्रति घंटा रहने से लोगों को ठंड व गलन अधिक सताती रही। बताया कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी। उधर सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के सामने नगरपालिका के अलावा हनुमत नवयुवक संघ ने भी अलाव जलवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed