फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rampath is not being built in an orderly manner: Yogi

व्यवस्थित ढंग से नहीं बन रहा रामपथ : योगी

Thu, 15 Jun 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rampath is not being built in an orderly manner: Yogi
भरतकुंड में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद
अयोध्या। अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा में बुधवार रात राम पथ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के तेवर तीखे रहे। टिप्पणी रही कि राम पथ का निर्माण सेस्टेमैटिक (व्यवस्थित) रूप से नहीं किया गया। समीक्षा में रामनगरी के गेटों के निर्माण, हाईवे पर सौंदर्यीकरण सहित कई अन्य मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री की टिप्पणी तल्ख रही।आयुक्त सभागार में बुधवार रात आयोजित समीक्षा में कई ऐेसे मौके आए जब वरिष्ठ अफसरों को बगल झांकने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक बात सबसे महत्वपूर्ण राम पथ के निर्माण की आई तो मुख्यमंत्री ने जगह-जगह खोदाई से हो रही लोगों की परेशानी के मद्देजर बारिश से पहले इस काम का सवाल उठाया। बताया गया कि 10 दिन में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस पर सीएम ने कहा कि बारिश पूछ कर थोड़े ही आएगी। कितने मजदूर लगाए गए, के जवाब में नौ सौ का आंकड़ा बताया। सीएम ने और मजदूर बढ़ाकर इसे जल्द पूरा कराने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि व्यवस्थित रूप से नहीं रामपथ का निर्माण कार्य नहीं किया गया। इसे फेज में बांटकर काम किया जाना चाहिए था। इससे बाकी का रास्ता चलता रहता, दिक्कत कम होती।
विज्ञापन

आते-जाते दिखे हाईवे पर सहादतगंज से नयाघाट तक किए गए सौदंर्यीकरण की दुर्दशा को लेकर भी सीएम की नाराजगी दिखी। हाईवे पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ जगह-जगह अन्य महापुरुषों की मूर्तियां लगाई गई है। फूल-पत्ती पेड़ पौधे रोपित किए गए हैं लेकिन आकर्षण नहीं है। इसकी वीरानगी देख इसके रखरखाव के लिए एनएचएआई को एडीए व नगर निगम को जिम्मेदारी देने की बात कही। एनएचएआई के पीडी से इसका पैसा ट्रासंफर करने तक के लिए कह दिया, हलांकि बाद में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने इसका रखरखाव दुरुस्त कराने की बात कही।
विज्ञापन

सूत्र बताते है कि अयोध्या के छह प्रमुख द्वारों पर बनने वाले गेट को लेकर तल्ख टिप्पणी की। कहा साल भर पहले इसकी स्वीकृति कर दी अब तक आप लोग इसके डिजाइन और जमीन पर ही काम हो रहा है। अब तक तो इसे बन जाना चाहिए था। विभाग के प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट के जुलाई तक काम पूरा करने की जानकारी पर उन्होंने इसका विस्तार किए जाने के लिए कहा। इसमें दूसरे, तीसरे फेज के लिए अभी 21 एकड़ भूमि न लिए जाने की जानकारी पर साफ कहा कि मुआवजा देकर इसे लिया जाए। एयरपोर्ट के ट्रैफिक के आंकलन पर भी टिप्पणी की। भविष्य में कई गुना ट्रैफिक के मुताबिक आंकलन और तैयारी के लिए कहा।

हर घर जल योजना में अब तक किए गए कनेक्शन को लेकर भी सीएम संतुष्ट नहीं दिखे। पूछा कितने कनेक्शन दिए गए। वास्तव में अयोध्या में हर घर में पेयजल की योजना पिछले लंबे समय से चलाई जा रही है। अयोध्या में बनने वाले ग्रीन टाउनशिप को लेकर वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहे। इसमें तेजी की बात कही। अयोध्या की चिकित्सा व्यवस्था पर बैठक में फोकस रहा। प्रमुख सचिव चिकित्सा से यहां हर विधा के एक्सपर्ट अच्छे डॉक्टर की तैनाती के लिए कहा। राम नगरी के श्रीराम चिकित्सालय का कुछ हिस्सा राम पथ में आने की जानकारी पर उन्होंने इसके अगल-बगल या फिर इसे मल्टी स्टोरी करके पर्याप्त जगह की व्यवस्था के लिए कहा। तर्क था कि रामनगरी में कोई व्यक्ति बीमार होगा तो सबसे पहले श्रीराम चिकित्सालय में इलाज कराना चाहेगा। ऐसे में इसकी व्यवस्था उसी हिसाब से बेहतर होना चाहिए। समीक्षा बैठक में ऐसे कई अन्य मुद्दे भी गूंजे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed