फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnavami will be celebrated this time for two days

इस बार दो दिन मनाई जाएगी रामनवमी

Sat, 30 Mar 2019 11:13 PM IST
vivek vivek amarujala Bureau/Faizabad
amarujala Bureau/Faizabad Published by: vivek vivek Updated Sat, 30 Mar 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
वर्ष भर में दो बार वासंतिक व शारदीय नवरात्र मनाई जाती है। इसके साथ-साथ वर्ष में दो गुप्त नवरात्र भी होती हैं। चैत्र नवरात्र का अधिक महत्व है, क्योंकि यह नवरात्र भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। रामनगरी मेें उत्सव का माहौल होता है।
विज्ञापन


लाखों श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंचते हैं। इस वर्ष अष्टमी व नवमी तिथि एक ही दिन होने के कारण नवरात्र आठ दिनों की होगी। नवरात्र का शुभारंभ छह अप्रैल से होगा। इसी दिन से हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हो जाता है। रामनवमी इस बार दो दिन 13 व 14 अप्रैल को मनेगी। इस साल देवी मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं, जबकि हाथी पर सवार होकर विदा होंगी।
विज्ञापन


पंडित कौशल्यानंदन वर्धन ने बताया कि छह अप्रैल को सूर्योदय 5:47 बजे से नवरात्र का शुभ पर्व प्रारंभ हो जाएगा। 12 अप्रैल को सुबह 10.18 बजे से 13 अप्रैल को सुबह दिन में 8.16 बजे तक अष्टमी तिथि होगी। इसके बाद चैत्र रामनवमी की नवमी तिथि लग जाएगी। 13 अप्रैल को महानवमी का व्रत होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामजन्मोत्सव का पर्व भी दो दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकांश मंदिरों में 13 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। चूंकि 14 अप्रैल की सुबह छह बजे तक नवमी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए उदया तिथि की मान्यता वाले मंदिरों में 14 अप्रैल को भी रामनवमी की धूम होगी। नवरात्र का पारण 14 अप्रैल को प्रात:काल छह बजे के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल देवी मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं, जबकि मां हाथी की सवारी करते हुए पृथ्वी से विदा लेंगी।



नवरात्र का प्रमुख नक्षत्रों व योगों के साथ आने का मतलब होता है] मनुष्य जीवन पर कोई खास प्रभाव पड़ना। इस साल देवी मां घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और इसे युद्ध का प्रतीक माना जाता है। इससे शासन और सत्ता पर बुरा असर व सरकार को विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जिन लोगों पर देवी मां की असीम कृपा होगी, वह अपने जीवन में घोड़े की रफ्तार की तरह की सफलता को प्राप्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed