फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rammandir

ओवैसी के दौरे को लेकर शुरू हुआ विरोध

Sun, 05 Sep 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
rammandir
अयोध्या। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर विरोध शुरू हो गया है। संतों सहित पूर्व मुस्लिम पक्षकार ने ओवैसी के दौरे पर रोक लगाने की मांग उठाई है। ओवैसी का सात सितंबर को जिले में आने का कार्यक्रम है। इस दौरे को लेकर लगाए गए पोस्टरों में जिले का नाम अयोध्या की जगह फैजाबाद लिखा गया है। संतों ने इस पर भी गंभीर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

पूर्व मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी ओवैसी के अयोध्या दौरे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ओवैसी से सावधान रहें। ओवैसी को उत्तरप्रदेश नहीं आना चाहिए था, वह हैदराबाद के हैं वही की राजनीति करें। यूपी में आकर मुसलमानों के नाम पर अपना हित मत साधे। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने ओवैसी के पोस्टर पर सवाल उठाया। कहा कि फैजाबाद का नाम सरकारी अभिलेख में अयोध्या हो गया है तो पोस्टर पर फैजाबाद का नाम क्यों दिखाया जा रहा है। यदि अयोध्या नाम से ओवैसी को इतनी चिढ़ है तो यहां आने की क्या जरूरत। इस विचारधारा की संत समाज निंदा करता है।
विज्ञापन

ओवैसी को तत्काल ऐसे पोस्टर हटवा देने चाहिए। औवैसी को चुनाव के समय ही शोषित, वंचित समाज के नाम पर दुकान चलाने की याद आती है लेकिन जब शोषित वंचित समाज प्रताड़ित होता है तब ओवैसी को उनकी कोई चिंता नहीं होती। संतों ने चेताया कि यदि ओवैसी के दौरे पर रोक नहीं लगी तो वह सभी आगे आकर औवेसी को अयोध्या में घुसने से रोकने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि पोस्टर में ओवैसी ने अयोध्या की जगह फैजाबाद लिखकर मुख्यमंत्री योगी व अयोध्यावासियों का अपमान किया है। इससे उनकी तुष्टीकरण की नीति व मंशा स्पष्ट हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ओवैसी की रैली पर तत्काल रोक लगाई जाई। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संत समाज रैली का पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed