फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rammandir

सावन में सदियों बाद गुलजार है रामलला का दरबार

Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
rammandir
05-रामलला का दरबार - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सावन माह में रामलला का दरबार सदियों बाद गुलजार हुआ है। रजत हिंडोले पर विराजमान अपने आराध्य रामलला के दर्शन को लेकर भक्तों में होड़ सी मची है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। सावन झूलनोत्सव के मौके पर इस सावन रामलला के दरबार में भी गीत-संगीत की महफिल सज रही है। सावन माह में अब तक करीब दो लाख भक्त रामलला के दर पर माथा टेक चुके हैं। प्रतिदिन औसतन पांच हजार भक्त दर्शन-पूजन के लिए यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि परिसर के अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला का ठाठ देखने के लिए प्रतिदिन भक्तों की कतार लगती है। वर्षों तक टेंट में रहे रामलला के दरबार की भव्यता भक्तों को निहाल कर देती है। वैसे तो हर सावन में रामलला के दरबार में झूलनोत्सव होता था, लेकिन तमाम बंदिशों के चलते इसमें उल्लास नदारद दिखता था। टेंट में लकड़ी के झूले पर रामलला को विराजित कर सावन झूलनोत्सव की परंपरा का निवर्हन मात्र होता रहा। रामलला जेलनुमा लोहे की जालियों व टेंट के घेरे से मुक्त होकर अस्थायी मंदिर में भव्यता के साथ विराजे हैं। इसी लिए पहली बार सावन झूलनोत्सव की भव्यता शिखर को स्पर्श कर रही है।
विज्ञापन

न सिर्फ गीत-संगीत की महफिल सज रही है बल्कि सावन की भव्यता देखने के लिए प्रतिदिन रामनगरी सहित देशभर से संत व भक्तगण पहुंच रहे हैं। इस दौरान रामभक्तों में रामलला के राजसी वैभव को देखने की लालसा भी चरम पर है। सावन के दौरान हर दिन रामलला का दर्शन-पूजन के लिए औसतन पांच हजार भक्त पहुंच रहे हैं। वहीं वीकेंड सहित अन्य महत्वपूर्ण तिथियों पर यह संख्या दो गुना हो जाती है। रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास रामलला के बुरे दिन के गवाह तो रहे ही हैं अब उनके वैैभव की पुर्नस्थापना का भी साक्षी होने का गौरव उन्हें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि अपने आराध्य के दरबार की भव्यता व ठाठ बाट देखकर जो खुशी होती है वहीं अवर्णनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों में राममंदिर निर्माण देखने की भी लालसा
श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देश भर के भक्तों को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराने के लिए ट्रस्ट की ओर से व्यू प्वाइंट बनाया गया है। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि दर्शन मार्ग पर ट्रस्ट की तरफ से बनाए गए 110 फिट के व्यू प्वाइंट से लोग राममंदिर निर्माण कार्य को देख सकते हैं। यह अवसर प्राप्त होने के बाद से भी रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सावन माह में दोनों पालियों को मिलाकर प्रतिदिन करीब आठ से दस हजार भक्त दर्शन-पूजन को पहुंच रहे हैं।
सावन की प्रमुख तिथियों पर दर्शनार्थियों की संख्या
सावन सोमवार-26 जुलाई - 4325
भूमिपूजन वर्षगांठ-5 अगस्त - 4610
सावन त्रयोदशी - 6 अगस्त - 5224
सावन सोमवार - 2 अगस्त - 7345
सावन सोमवार- 9 अगस्त - 6789
नागपंचमी - 13 अगस्त - 8206
स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त - 11244
सावन सोमवार - 16 अगस्त - 7544
सावन एकादशी - 18 अगस्त - 6702
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed