फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala will wear new Khadi clothes on Holi

होली पर रामलला पहनेंगे खादी के नए वस्त्र

Sat, 27 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ramlala will wear new Khadi clothes on Holi
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी होली के अवसर पर साफ दिखने लगी है। मठ-मंदिरों में जहां अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं तो वहीं संत अपने आराध्य के साथ होली के रंग में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार 492 साल बाद रामलला की होली मंदिर में होने जा रही है। इसे लेकर संतों व धर्माचार्यों में खासा उत्साह है। रामलला को होली पर तरह-तरह के व्यंजनों का भोग लगाने के साथ ही खादी के वस्त्र पहनाए जाएंगे। अस्थायी मंदिर में अबीर-गुलाल उड़ाकर राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी व्यक्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस बार अयोध्या की होली बेहद खास होने जा रही है। रामलला होली के दिन तीनों भाइयों के साथ खादी के वस्त्र पहनेंगे। शनिवार को खादी बोर्ड की तरफ से खादी को प्रमोट करने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने रामलला सहित चारों भाइयों के लिए खादी का वस्त्र भेंट किया। रामलला होली के दिन सफेद रंग का खादी का वस्त्र पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां एक तरफ राममंदिर निर्माण शुरू हो गया है वहीं, रामलला को भी टेंट से अस्थाई भवन में शिफ्ट हुये एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि ट्रस्ट की व्यवस्था लागू होने के बाद होली में भी रामलला नए वस्त्र धारण करेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था लागू होने की वजह से किसी तरह का कोई परिवर्तन होली के दौरान देखने को नहीं मिलता था।
इस बार होली पर राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी साफ झलक रही है। मठ-मंदिरों में होली के उत्सव का रंग चटख हो चुका है। संतों का कहना है कि इस बार की होली राममंदिर वाली होली है, इसलिए उत्साह चरम पर होना लाजिमी है।
रामलला को खादी का वस्त्र भेंट करने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि वह हर त्योहार में रामलला सहित तीनों भाइयों को शादी का वस्त्र भेंट करते रहेंगे। खादी को लोग पसंद कर रहे हैं और जब से रामलला को खादी का वस्त्र भेंट किया गया है, उसके बाद से संत समाज में खादी के प्रति उत्सुकता देखने को मिल रही है।

जबसे रामलला टेंट से निकलकर अस्थाई भवन में विराजे हैं, उसके बाद से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की पूजा-अर्चना सेवा में परिवर्तन किया है। रामलला खादी ग्रामोद्योग के ब्रांड एंबेसडर बनते जा रहे हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से खादी को बढ़ावा देने के लिए बसंत पंचमी के दिन रामलला को तीनों भाइयों के साथ खादी के वस्त्र भेंट किए गए थे और अब होली के दिन रामलला फिर से खादी का वस्त्र धारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed