फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramlala

श्रावण पूर्णिमा व रक्षाबंधन पर अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
ramlala
अयोध्या। सावन झूला मेले के अंतिम दिन श्रावण पूर्णिमा पर अयोध्या की सुरक्षा केेे लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है। बिना मास्क लगाए श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात निरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए अयोध्या में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है। बताया कि वाहन संचालन के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन

इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन
- फैजाबाद शहर की तरफ से अयोध्या आने वाले कामर्शियल वाहन, ऑटो, विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। इस तरह के वाहन मोहबरा चौराहा, आशिफ बाग चैराहा, रामघाट चौराहा, दीनबन्धु अस्पताल तिराहा, हनुमानगुफा होते हुए नयाघाट तक जाएंगे व उसी रास्ते फैजाबाद शहर की तरफ आएंगे।
विज्ञापन

- अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व मोहबरा बाजार होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन के लिए आने वाले चार पहिया वाहन श्रीराम अस्पताल तक ही आ सकेगें।
- फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन के लिए आने वाले दो पहिया वाहन पुराना बस अड्डा तक ही आएंगे।
- गोंडा की तरफ से आने वालेे सभी प्रकार के वाहनों को लकड़मंडी से हाईवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन लकडमंडी तिराहा के रास्ते दुर्गागंज माझा बैरियर तक ही आएंगे।
- बाहरी जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पंप बैरियर तक ही आएंगे।
- बंधा तिराहा (नयाघाट) से अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।
- नयाघाट से फैजाबाद शहर की तरफ आने वाले ऑटोे, विक्रम साकेत बैरियर, बालूघाट बैरियर, रामघाट चैराहा, आशिफबाग, मोहबरा चौराहा, गुप्ता होटल से जाएंगे।
- उपरोक्त यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगी।
वाहनों के खड़ा करने के लिए अस्थायी पार्किंग व्यवस्था
- गोंडा की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनों को दुर्गागंज माझा बैरियर रोड़ पर एक लेन पर ही पार्क करेगें।
- बस्ती, गोरखपुर एवं लखनऊ की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों कोे साकेत बैरियर से रामघाट हाल्ट तक बने इंटरलाकिंग पर ही पार्क किए जाएंगे। चार पहिया, तीन पहिया वाहन रामघाट हाल्ट से रामकथा संग्रहालय तक बने इंटरलाकिंग पर ही पार्क किए जाएंगे। दो पहिया वाहन रामकथा संग्रहालय से रैन बसेरा मोड़ तक बने इंटरलाकिंग पर दोनो तरफ पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फैजाबाद शहर की तरफ से आने वाले वाहन क्रासिंग तीन के सामने खाली स्थान व बिरला धर्मशाला के सामने पुराना बस अड्डा में पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed