फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramjanmbhoomi ram temple

Ayodhya News: 14 घंटा खुलेगा मंदिर, रोज डेढ़ लाख भक्त कर सकेंगे दर्शन

Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
ramjanmbhoomi ram temple
अयोध्या। रामजन्मभूमि में राममंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रतिदिन मंदिर करीब 12 से 14 घंटा खोला जाएगा। इस दौरान करीब डेढ़ लाख भक्त हर रोज रामदरबार में हाजिरी लगा सकेंगे। राममंदिर का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाना है। आखिरी चरण दिसंबर 2025 में पूरा होगा। ट्रस्ट के अनुसार पीएम समय-समय पर मंदिर निर्माण की प्रगति जानते रहते हैं।
विज्ञापन

तीन मंजिला राममंदिर 161 फीट ऊंचा होगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मंदिर हर रोज 12 से 14 घंटा खोला जाएगा ऐसी योजना है। हर भक्त को गर्भगृह में कम से कम 20 सेंकेड ही दर्शन को मिल सकेंगे। भीड़ नियंत्रण को लेकर अभी से रूपरेखा बनने लगी है। राममंदिर में प्रशिक्षित पुजारियों की ही तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अनुसार राममंदिर का निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा। पहला दिसंबर 2023 में पूरा होगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर का निर्माण होगा और वहां भगवान स्थापित हो जाएंगे। दूसरा चरण दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। तीसरा और आखिरी चरण दिसंबर 2025 में पूरा होगा। इसमें पूरे मंदिर परिसर का निर्माण होना है, जिसमें अन्य महत्वपूर्ण भवन और मंदिर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राणप्रतिष्ठा समारोह में पीएम का आना तय

ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजन्मभूमि में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी साधु-संत निभाएंगे। हालांकि, अभी प्राण-प्रतिष्ठा की कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन ये कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। भगवान राम नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से ही विराजेंगे। प्राण प्रतिष्ठा की जो अंतिम तिथि साधु-संत निर्धारित करेंगे, उस दिन प्रधानमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। ट्रस्ट ने उनसे इसका अनुरोध किया है। अभी पीएमओ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने ट्रस्ट की ओर से पीएम को आमंत्रण पत्र भेजा है।





जल्द ट्रस्ट के अधीन होगा रामकथा संग्रहालय
राममंदिर में भगवान राम और रामायण का संग्रहालय बनना है। पहले इसका निर्माण 77 एकड़ के परिसर में ही करने की योजना थी लेकिन परिसर के बाहर यूपी सरकार का रामायण संग्रहालय है। ट्रस्ट ने यूपी सरकार से अनुरोध किया कि वो पूरा-संग्रहालय यथावत ट्रस्ट को ट्रांसफर कर दें। अतिशीघ्र ट्रस्ट और यूपी सरकार के बीच संग्रहालय के ट्रांसफर का एग्रीमेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed