फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramjanmbhoomi cm maharashtra

Ayodhya News: रामजन्मभूमि परिसर में होगा काष्ठ समर्पण समारोह

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
ramjanmbhoomi cm maharashtra
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में इसी माह के अंत में ‘काष्ठ समर्पण समारोह’ होने जा रहा है। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी सहित कई मंत्री व संत-धर्माचार्यों की मौजूदगी रहेगी। सीएम शिंदे महाराष्ट्र से सागौन की लकड़ी लेकर आ रहे हैं, जो समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ को सौपेंगे। सागौन की लकड़ी से ही राममंदिर के 42 दरवाजे बनाए जाने हैं। इसी के बाद मंदिर की फर्श व दरवाजों को बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर के भूतल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। छत के पत्थर बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है। अब भूतल के फर्श व दरवाजे-खिड़कियों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। राममंदिर के दरवाजे महाराष्ट्र के सागौन (टीकवुड) की लकड़ियों से बनाए जाने हैं। बताया गया कि दरवाजे, खिड़की व फर्श का निर्माण कार्य विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शुरू होगा। इसके लिए होने वाले कार्यक्रम को ‘काष्ठ समर्पण’ समारोह का नाम दिया गया है। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सागौन की लकड़ी सीएम योगी आदित्यनाथ को समर्पित करेंगे। उत्तरप्रदेश व महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री व राजनेता भी मौजूद रहेंगे। रामनगरी के संत-धर्माचार्यों को भी समारोह में आमंत्रित किया जाना है।
विज्ञापन

बताया गया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर की लकड़ी की पहली खेप ट्रक से अयोध्या पहुंच गई है। शेष लकड़ी के ट्रक भी महाराष्ट्र से रवाना हो रहे हैं। इन लकड़ियों का पहले वहां भी काष्ठ पूजन किया गया है। पहले लॉट में सागौन की 1855 घन फीट लकड़ी रामसेवकपुरम की कार्यशाला में रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देहरादून के इंस्टीट्यूट ने दिया था सुझाव
देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ने चंद्रपुर के सागौन को सबसे टिकाऊ माना था। इसी इंस्टीट्यूट ने राम मंदिर के दरवाजे चंद्रपुर के सागौन की लकड़ी से बनवाने का सुझाव राम मंदिर ट्रस्ट को दिया था। कहा जा रहा है कि इस लकड़ी के इन दरवाजों की उम्र कई सौ साल होगी। इस लकड़ी में दीमक भी नहीं लगती है।

समारोह के लिए समिति गठित
काष्ठ समर्पण समारोह के लिए 16 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है। समिति में अयोध्या नगर के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी शामिल हैं। यूपी भाजपा के संगठन, सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा महाराष्ट्र सरकार के संगठन और सरकार के प्रतिनिधि भी समिति में शामिल हैं। बताया कि गया महाराष्ट्र से करीब 300 कार्यकर्ता समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आएंगे।



28 या 29 जून को हो सकता है आयोजन
राममंदिर के फर्श, दरवाजे व खिड़कियों का काम समारोहपूर्वक शुरू होगा। काष्ठ समर्पण समारोह में महाराष्ट्र के सीएम व उत्तरप्रदेश के सीएम सहित संत-धर्माचार्य मौजूद रहेंगे। वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद काष्ठ पूजन होगा। समर्पण समारोह का आयोजन 28 या 29 जून को होगा। हालांकि तारीख अभी तय नहीं है।
- वेदप्रकाश गुप्ता, नगर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed