फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramayana Yatra train leaves for Varanasi

रामायण यात्रा ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना

Wed, 10 Nov 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ramayana Yatra train leaves for Varanasi
अयोध्या। रामायण सर्किट ट्रेन मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अयोध्या कैंट जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से वाराणसी के लिए रवाना हो गई। रेलवे व आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने यात्रियों को विदाई दी।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार देश के अलग-अलग राज्यों के 132 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनकभवन व नंदीग्राम जाकर दर्शन-पूजन किया। यात्री दल ने अयोध्या के अन्य पौराणिक स्थलों का भी दर्शन किया।
विज्ञापन

यात्री कुसुम ने बताया कि इस आध्यात्मिक नगरी में आकर जो शांति मिली है, वह और कहीं नहीं मिल सकती। कहा कि अयोध्या का सरयू तट व कनक भवन अत्यंत भव्य व दिव्य है। यह हमेशा हमारी स्मृतियों में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री महेश कुमार, सुनील राय, संजीव झा ने कहा कि वह बहुत मधुर स्मृतियां लेकर इस संकल्प के साथ जा रहे हैं कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के बाद एक बार फिर वह रामलला का दर्शन करेंगे।
अयोध्या कैंट के स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय ने बताया कि यह रामायण यात्रा टीम मंगलवार शाम 4:30 बजे अपने अगले पड़ाव वाराणसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed