फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram vivah

राम विवाह के उल्लास में डूबी अयोध्या, धार्मिक आयोजनों की धूम

Sun, 24 Nov 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ram vivah
श्रीराम विवाह उत्सव में आयोजित राम कथा के शुभारंभ पर आरती करते संत। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी में श्रीराम विवाहोत्सव का उल्लास छलकने लगा है। अयोध्या उल्लास में डूबी है। विभिन्न मठ-मंदिरों में अनुष्ठानों का श्रीगणेश हो चुका है।
विज्ञापन

श्रीरामबल्लभाकुंज में नौ दिवसीय श्रीसीताराम विवाह महोत्सव का आगाज रविवार को हुआ। मिथिला से आयी महिलाओं ने सामूहिक मंगल गायन के माध्यम से भगवान श्रीजानकीवल्लभ लाल को निद्रा से उठाया।
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर में नवाह पारायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रख्यात कथावाचक प्रेमभूषण महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबल्लभाकुंज में 50वें भव्य सिय प्रिय मिलन महोत्सव का दिव्य शुभारंभ रविवार को बड़े ही उल्लास के साथ प्रसिद्ध पीठ श्रीरामवल्लभाकुंज में किया गया। इस महोत्सव की कथा का शुभारंभ श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास जी व मेयर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
व्यासपीठ से प्रख्यात कथावाचक प्रेमभूषण ने श्रीरामकथा का रसपान कराते हुए कहा कि आज के जीवन में अगर व्यक्ति रामकथा को आत्मसात ले तो उसका जीवन सार्थक हो जायेगा। कहा कि श्रीराम के चरित्र के अनुसरण से ही एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है।

इसके बाद भगवान श्रीशिव विवाह के सजीव चित्रण ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान महंत गिरीश दास, महंत शशिकांत दास, एसपी सिटी विजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इसी तरह रामनगरी के जानकीघाट बड़ास्थान, विअहुति भवन, रंगमहल, जानकीमहल ट्रस्ट, लक्ष्मण किला सहित अन्य मंदिरों में भी सीताराम विवाहोत्सव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed