फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple plinth will be ready in two months

दो माह में तैयार हो जाएगी राममंदिर की प्लिंथ

Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ram temple plinth will be ready in two months
अयोध्या-मजदूरों के रहने के लिए बनाया गया अस्थायी आवास - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए नींव भराई का कार्य तेजी से चल रहा है। नींव कुल 44 लेयर में भरी जानी है अब तक 24 लेयर का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इस बीच नींव भराई के तुरंत बाद शुरू होने वाले राममंदिर के प्लिंथ निर्माण के लिए दो मशीनों सहित 15 इंजीनियरों व मजदूरों की टीम भी अयोध्या पहुंच गई है। नींव भराई का कार्य 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इसके तुरंत बाद प्लिंथ निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। एलएंडटी ने मंदिर निर्माण की गति तेज कर दी है। इसके लिए मशीनों और मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

एलएंडटटी ने काम में तेजी लाने के लिए राजस्थान व मध्यप्रदेश से करीब 100 मजदूर बुलाए हैं। मजदूरों का आगमन शुरू भी हो चुका है। मजदूरों के लिए कई स्थानों पर अस्थायी निवास भी बनाया गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूूसरी तरफ नींव भराई का काम समाप्त होते ही तुरंत प्लिंथ निर्माण शुरू किया जाना है। माना जा रहा है कि अक्तूबर माह से यह काम शुरू हो जाएगा। प्लिंथ में लगने वाले मिर्जापुर के बलुआ पत्थरों की आपूर्ति भी जारी है।
इस बीच प्लिंथ निर्माण के लिए दो मशीनें व करीब 15 इंजीनियर व उनके सहायक भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इन्हीं मशीनों के जरिए प्लिंथ में पत्थरों को सेट किया जाएगा।
ट्रस्ट का लक्ष्य 2023 तक भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान करने का है। इसलिए ज्यादातर काम मशीनों के जरिए किए जाने का निर्णय हुआ है। नींव भराई का काम पूरा होते ही प्लिंथ में पत्थरों को बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बताया कि प्लिंथ का निर्माण कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। अयोध्या पहुंचे मजदूरों ने मिर्जापुर के पत्थरों में होलफास का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसी होलफास के जरिए पत्थरों को आपस में सेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed