फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   RAM TEMPLE

Ayodhya News: राममंदिर के लोकार्पण की तैयारियां शुरू

Sat, 24 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
RAM TEMPLE
राजेंद्र कुमार पांडेय
विज्ञापन

अयोध्या। रामलला मंदिर के लोकार्पण के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर को जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण रामपथ को लेकर भी प्रशासन की रणनीति बदल गई है। अब रामपथ पर रामनगरी के दो सिरों उदया चौराहे से नया घाट की फोर लेन सड़क पहले तैयार की जाएगी। शेष अन्य पर आगे काम होता रहेगा।
नए साल 2024 में 15 जनवरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के मंदिर के लोकार्पण कर सकते हैं। अब प्रशासन लोकार्पण के मद्देनजर तैयारी की रणनीति में जुट गया है। इसीलिए रामनगरी में चल रही परियोजनाओं पर खास फोकस है। लोकार्पण के पहले कार्यों को पूरा कराने की युद्ध स्तर पर तैयारी है। मंदिर को जोड़ने वाले तीन प्रमुख भक्तिपथ, जन्मभूमिपथ और रामपथ हैं। भक्ति पथ और जन्मभूमिपथ के चौड़ीकरण का काम लगभग 85 से 90 फीसदी पूरा हो गया। सौंदर्यीकरण अवशेष है। इसे लोकार्पण के पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राममंदिर को जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण सहादतगंज से नया घाट तक 13 किमी. लंबे रामपथ के चौड़ीकरण में अभी विलंब है। इसका लगभग 30 से 35 फीसदी काम ही हो पाया है। हालांकि रामपथ के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 31 दिसंबर की तिथि तय की गई है लेकिन जिस रफ्तार से काम हो रहा है उससे समय पर काम पूरा होने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर लोकार्पण के मद्देनजर इस अहम परियोजना को लेकर प्रशासन ने रणनीति बदल दी है। अब राम नगरी में उदया चौराहे से सरयू तट नया घाट के लगभग चार किमी लंबे रामपथ को पहले तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 31 अक्तूबर की डेडलाइन तय कर दी है। लोकार्पण तक इसे अंतरराष्ट्रीय मानक वाली नागरिक सुविधाओं से युक्त फोरलेन सड़क तैयार कर दी जाएगी। रणनीति के पीछे मकसद पीएम से लोकार्पण के बाद आने वाली भक्तों की भारी भीड़ है। इसका सर्वाधिक दबाव राम नगरी में केंद्रित होगा। ऐसे में यहां सबसे महत्वपूर्ण रामपथ की फोर लेन सड़क तैयार होना जरूरी है।


इनसेट...
अक्तूबर तक उड़ान शुरु करने की भी रणनीति
रामलला मंदिर के लोकार्पण के मद्देनजर ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र एयरपोर्ट से उड़ान अक्तूबर तक शुरु करने की रणनीति है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इसी के मद्देनजर काम किया जा रहा है जिससे लोकार्पण तक राम भक्त हवाई जहाज से यहां पहुंच सकें।




31 अक्तूबर है डेडलाइन
राम मंदिर के सबसे अहम रामपथ के उदया चौराहे से नया घाट तक की फोरलेन सड़क पहले तैयार की जाएगी। इसके लिए 31 अक्तूबर की तिथि तय की गई है। उदया चौराहे से सहादतगंज तक सड़क पर भीड़ ज्यादा रहती है। इसीलिए इस पर काम चलता रहेगा।
-अमित सिंह, नोडल अफसर व अपर जिलाधिकारी प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed