फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple

Ayodhya News: राममंदिर के भूतल में बीम का काम पूरा, छत डालने की तैयारी

Mon, 24 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ram temple
श्रीरामजन्मभूमि परिसर में जारी राममंदिर का निर्माण कार्य का दृश्य।
अयोध्या। राममंदिर के भूतल पर स्तंभ और बीम का काम पूरा होने के बाद अब छत डालने की तैयारी भी शुरू हो गयी है। अक्षय तृतीया पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर चित्र जारी कर भक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंदिर निर्माण की तस्वीर जारी की है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कोटि-कोटि राम भक्तों द्वारा शताब्दी तक किए गए अनवरत संघर्ष की रणनीति के रूप में भगवान श्रीरामलला का भव्य मंदिर अब आकार ले रहा है।
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन से राममंदिर की छत डालने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। अभी मंदिर के परिक्रमा पथ के ऊपर पत्थरों को बिछाया जा रहा है। इंजीनियर अभी पत्थरों की मैपिंग कर रहे हैं ताकि पत्थर की सेटिंग में कहीं कोई गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर की छत का काम एक साथ नहीं होगा। अलग-अलग हिस्सों में क्रमवार पत्थर बिछाई जाएंगे, फिर निर्माण सामग्री के जरिए उन्हें आपस में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed