फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple construction work going on fast there will be 14 doors in sanctum

Ram Mandir : राम मंदिर में भक्तों को लुभाएगी लैंडस्केपिंग, गर्भगृह में होंगे 14 दरवाजे, तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

Wed, 22 Jun 2022 01:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Jun 2022 01:08 AM IST
सार

राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार को राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक समाप्त हुई। बैठक में राम मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ मंदिर यात्री सुविधाओं पर भी मंथन हुआ। 

विज्ञापन
Ram temple construction work going on fast there will be 14 doors in sanctum
अयोध्या के राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राममंदिर के गर्भगृह में कुल 14 दरवाजे होंगे। इस समय प्लिंथ के साथ ही गर्भगृह का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राममंदिर निर्माण समिति की मंगलवार को समाप्त हुई दो दिवसीय बैठक में राममंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ मंदिर यात्री सुविधाओं पर भी मंथन हुआ। कोशिश है कि राममंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भक्तों को त्रेतायुग का अहसास हो।

विज्ञापन


प्लिंथ का काम पूरा होने के बाद गर्भगृह के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह में भगवान की प्रतिष्ठा होगी। गर्भगृह का फर्श कैसा होगा, इसकी डिजाइनिंग कैसी होगी, इस पर भी बैठक में चर्चा हुई। गर्भगृह के फर्श में मकराना के संगमरमर का प्रयोग किया जाएगा। गर्भगृह में दरवाजे, चौखट, बाजू कैसी होगी इस पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन इंजीनियरों ने मंदिर परिसर की भव्यता को लेकर तैयार किए गए प्लान की प्रस्तुति नृपेंद्र मिश्र के समक्ष दी। बाद में  ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अभी राममंदिर की प्लिंथ, गर्भगृह व रिटेनिंग वाल का निर्माण चल रहा है। प्लिंथ में रोजाना 160 पत्थर लगाए जा रहे हैं। अगस्त के अंत तक प्लिंथ का काम पूरा हो जाएगा। वहीं गर्भगृह में अब तक 45 पत्थर बिछाए जा चुके हैं जबकि रिटेनिंग वाल का निर्माण भी अंतिम चरण में है। पश्चिम दिशा में काम पूरा हो चुका है जबकि उत्तर व दक्षिण दिशा में अभी आधा काम हुआ है। बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करते ही भक्तों को त्रेतायुग का अहसास हो इसकी व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर के लैंड स्कैपिंग के लिए डिजाइनर बुलाए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईको फ्रेंडली परिसर में रामायण कालीन वृक्ष लगाने की भी योजना है। दूसरे दिन की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को भी बुलाया गया था। अयोध्या में सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया गया। हमारी मंशा है कि परिसर के अंदर व परिसर के बाहर हो रहे विकास कार्यों में एकरूपता न हो। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीएम नितीश कुमार, विकास प्राधिकरण आयुक्त विशाल सिंह सहित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।

यात्री सुविधाओं का ले-आउट तैयार
दूसरे दिन की बैठक में मंदिर परिसर की भव्यता पर भी चर्चा हुई। मंदिर में यात्री सुविधाओं का ले-आउट तैयार किया जा चुका है। एक साथ 25 हजार लोगों के लिए बैठने से लेकर पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। इन सबके निर्माण कार्य के लिए शीघ्र ही विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया जाएगा।

तकनीकी खामियों के चलते बाउंस हुए थे चेक
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि निधि समर्पण में आए कुछ चेक तकनीकी गड़बड़ियों के चलते बाउंस हुए थे। 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक चले निधि समर्पण अभियान के दौरान दिए गये 15 हजार चेक बाउंस हो गये थे। जिसके चलते करीब 22 करोड़ की धनराशि फंस गई थी। ऐसे दानदाताओं से संपर्क कर दोबारा निधि समर्पण की अपील की जा रही है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि यह पुराना मामला हो चुका है। दान देने वालों की भावना गलत नहीं है। कहीं न कहीं चेक देने में चूक हुई थी। कोई चेक टाइम बार्ड हो गया, तारीख लिखने में गलतियां हुईं, रकम लिखने में गलतियां हुईं, कुछ चेक पर हस्ताक्षर नहीं मिले। ऐसे ही तकनीकी खामियों के चलते चेक बाउंस हुए थे। अधिकांश दानदाताओं ने फिर समर्पण राशि भेज भी दी है। उन्होंने कहा कि 3500 करोड़ रुपये का मामला है। पूरा देश दान दे रहा है तो यह छोटी-छोटी गलतियां बड़ी बात नहीं है। ऑडिट पूरा होने के बाद अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed