{"_id":"6005d64d8ebc3e3340369f03","slug":"ram-sita-s-lineage-will-be-shown-in-the-museum-of-ramjanmabhoomi-faizabad-news-lko560554264","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्मभूमि के संग्रहालय में दर्शायी जाएगी राम-सीता की वंशावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्मभूमि के संग्रहालय में दर्शायी जाएगी राम-सीता की वंशावली
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए मजबूत नींव का प्रारूप तैयार हो चुका है। बहुत जल्द ही नींव खोदाई का काम प्रारंभ हो जाएगा। उधर ट्रस्ट की ओर से राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान भी चलाया जा रहा है।
वहीं रामजन्मभूमि परिसर के संपूर्ण 70 एकड़ की भव्यता को लेकर भी योजना बनाने का काम जारी है। इसी के तहत रामजन्मभूमि परिसर में बनने वाले संग्रहालय में भगवान राम व सीता की वंशावली भी दर्शाए जाने की तैयारी है।
वंशावली को दर्शाने के लिए संग्रहालय में राम व सीता के पूर्वजों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। हैदराबाद निवासी रामभक्त श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि परिसर में बनने वाले संग्रहालय में भगवान राम व सीता की वंशावली दर्शाई जाने के लिए ट्रस्ट के साथ मिलकर योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए हमने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से अनुमति मांगी है। बताया कि संग्रहालय में भगवान राम के 66 व माता सीता के 44 वंशों का जिक्र किया जाएगा। इस योजना पर करीब 50 करोड़ का खर्च आएगा।
उन्होंने कहा कि संग्रहालय में हनुमान जी की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित करने की मंशा है। श्रीनिवास ने बताया कि ये मूर्तियां अयोध्या में ही बनाई जाएंगी इसके लिए तमिलनाडु के महाबलीपुरम से पत्थर लाए जाएंगे, उन्हीं पत्थरों से इन मूर्तियों का निर्माण होगा।
कहा कि अभी इस योजना को ट्रस्ट की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है, ट्रस्ट के महासचिव द्वारा योजना की डिजाइन, डिजिटल इमेज तैयार कर देने को कहा गया है। अगले माह तक डिजिटेल इमेज तैयार कर ट्रस्ट के सम्मुख प्रस्तुत की जाएगी, यदि अनुमति मिलती है तो शीघ्र ही ये काम शुरू किया जाएगा।
बताया कि यह पूरा प्रोजेक्ट उनके ट्रस्ट पवन कुमार फाउंडेशन की ओर पूरा किया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में रामभक्तों का सहयोग भी लिया जाएगा। इस बारे में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में संग्रहालय तो बनना ही है।
उस संग्रहालय में राम व रामायण से जुड़ी वस्तुओं का संग्रह होगा। योजनाएं बन रही हैं, शीघ्र ही पूरा प्लान सबके सामने आएगा। राममंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में संघ व उसके आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
इसी को देखते हुए हैदराबाद के रामभक्त श्रीनिवास शर्मा द्वारा कारसेवकपुरम में एक आटोमेटिक भोजन प्लांट लगवाया गया। जिसका उद्घाटन सोमवार को विधिविधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व भाजपा नेता कमलेश श्रीवास्तव ने किया।
ट्रस्टी मिश्र ने बताया कि इस आटोमेटिक प्लांट से एक बार में 300 लोगों को बहुत ही कम समय में भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। रामभक्त श्रीनिवास द्वारा एक रोटी मेकर, वेजीटेबल मेकर और हॉट पॉट भेंट किया गया है।