फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram path parking advocates

Ayodhya News: प्रशासन ने मांगा 25 दिन का समय, पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की

Tue, 13 Jun 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
ram path parking advocates
अयोध्या। राम पथ निर्माण के चलते वाहन पार्किंग की समस्या को लेकर किया गया वकीलों का आंदोलन रंग लाया। प्रशासन ने पूर्णकालिक पार्किंग की व्यवस्था के लिए 25 दिन का समय मांगा और इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कमिश्नर आवास से एसएसपी आवास तक तीनों सड़कों के अगल-बगल पार्किंग व्यवस्था करने के लिए जगह तय कर दी। यहां ठेला और खोमचा लगाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि वह इस दौरान यहां कोई अतिक्रमण नहीं करेंगे ।
विज्ञापन

अयोध्या में आवागमन बाधित होने और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों ने आंदोलन किया था और कमिश्नर आवास के सामने लखनऊ-फैजाबाद मार्ग जाम कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। यह समय अवधि पूरा होते ही प्रशासन ने अधिवक्ताओं और कचहरी से जुड़े अन्य कर्मचारियों के वाहन के पार्किंग की व्यवस्था वैकल्पिक तौर पर कर दी। संघ अध्यक्ष ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने कमिश्नर आवास से एसएसपी आवास व एसएसपी आवास के उत्तरी व पश्चिमी सड़क पर एसएसपी आवास चौराहे से डीएम आवास वाली सड़क व टॉवर चौराहे तक कि सड़क के अगल-बगल अधिवक्ताओं को वैकल्पिक तौर पर वाहन खड़ा करने का स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि इसके भीतर पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जा रहा है जैसे ही वह निर्माण पूरा होगा वहां अधिवक्ताओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed