फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

रामराज्य की परिकल्पना के साथ कदमताल करती दिखेगी रामनगरी

Thu, 31 Dec 2020 08:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। नव वर्ष रामनगरी के लिए अपार उम्मीदें व संभावनाएं लेकर आ रहा है। नए वर्ष में जहां राममंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं विकास के क्षितिज पर भी रामनगरी नए आयाम स्थापित करेगी।
विज्ञापन

इस उम्मीद के साथ अयोध्या के संत-धर्माचार्य अति उत्साहित हैं। संतों को उम्मीद है कि राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही साथ ही धर्मनगरी रामराज्य की परिकल्पना के साथ कदमताल करती भी दिखेगी। संत केंद्र व प्रदेश सरकार के रुख से भी अयोध्या के विकास को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन

विकास की अपार संभावनाओं से युक्त होगा नया साल : देवेंद्रप्रसादाचार्य
दशरथ महल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य कहते हैं कि नया साल विकास की अपार संभावनाओं से युक्त होगा। राममंदिर निर्माण शुरू होने से बहुप्रतीक्षित आकांक्षा तृप्त होगी तो रामराज्य के जिस आदर्श की हम परिकल्पना करते हैं वह भी साकार होती दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखरेगा अयोध्या का वैभव: कमलनयन
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि नए साल में राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही रामनगरी का आध्यात्मिक वैभव भी निखरेगा। नया वर्ष अयोध्या के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है क्योंकि इस वर्ष सनातन संस्कृति की धुरी राममंदिर की नींव जो पड़ने जा रही है।
विश्वभर के लिए आस्था का केंद्र बनेगी अयोध्या: राजकुमार दास
श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। अयोध्या अब विश्वभर के लिए आस्था का केंद्र बनने जा रही है। अध्यात्म के साथ-साथ अयोध्या पयर्टन के क्षितिज पर भी चमकेगी इस उम्मीद से संत समाज ही नहीं प्रत्येक सनातन धर्मी उत्साहित है।
रामनगरी के कायाकल्प का गवाह बनेगा नया वर्ष: वैदेही वल्लभ
बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण कहते हैं कि नया वर्ष रामनगरी के कायाकल्प का गवाह बनेगा। राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही इस वर्ष जहां धर्म का परचम लहराएगा वहीं सनातन संस्कृति का भी गौरव लौटेगा। धार्मिक नगरी के साथ पर्यटन नगरी के रूप में भी अयोध्या की नई पहचान बननी तय है, उत्साह ही उत्साह होगा।

सर्वधर्म समभाव का प्रधान केंद्र भी बनेगी अयोध्या
गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के मुख्यग्रंथी ज्ञानी गुरूजीत सिंह ने कहा कि अपनी सांझी संस्कृति के लिए पहचानी जाने वाली अयोध्या सर्वधर्म समभाव का भी केंद्र बनेगी। इसके पीछे राममंदिर निर्माण आधार होगा। क्यों कि राममंदिर निर्माण शुरू होने से न सिर्फ हिंदु बल्कि हर वर्ग के लोग खुश हैं। अब अयोध्या को नया कलेवर तो मिलेगा ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed