{"_id":"5fba92c38ebc3e9c0031e80f","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko551227837","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट पर पुलिस, चप्पे-चप्पे पर निगाहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई अलर्ट पर पुलिस, चप्पे-चप्पे पर निगाहबानी
विज्ञापन
पूछताछ कर आईडी चेक करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कार्तिक मेला में होने वाले चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को जानकारी के अभाव में भारी संख्या में बाहरी श्रद्धालु वाहनों समेत अयोध्या में अंदर प्रवेश करने का प्रयास करते रहे लेकिन बैरियरों पर सतर्क सुरक्षाकर्मी उन्हें वापस लौटाते रहे।
वहीं, परिक्रमा शुरू होने से पूर्व रविवार शाम अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, सीआरपीएफ, पीएसी समेत पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सादी वर्दी में पुलिस के जवान व करीब 13 सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के जवान हर संदिग्ध पर निगाह बनाए हुए हैं। रविवार की शाम अयोध्या के सभी धर्मशालाओं, होटलों व मठ मंदिरों की तलाशी लेकर वहां ठहरे लोगों की जांच पड़ताल भी की गई।
अयोध्या का ऐतिहासिक परिक्रमा मेला रविवार देर रात शुरू हो जाएगा। इस वर्ष कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए मेले में भीड़ को एकत्र न होने देने का प्लान बनाया गया है। इसको लेकर बाहरी श्रद्धालुओं के अयोध्या प्रवेश पर शुक्रवार से ही रोक लगाई गई है। इसको लेकर अयोध्या पुलिस ने आसपास के जनपदों के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर लोगों को अयोध्या आने से रोकने की अपील भी की थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद रविवार को अयोध्या के प्रवेश मार्गों पर गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी, अमेठी समेत कई अन्य जनपद के हजारों श्रद्धालु अपने वाहनों समेत आ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बैरियरों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से अयोध्या में प्रवेश देने की बहुत मिन्नतें की लेकिन सख्त आदेशों के चलते सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अयोध्या में प्रवेश की इजाजत नहीं दी। शहर के देवकाली मोड़, नयाघाट, साकेत पेट्रोल पंप, उदया चौराहा, हनुमान गुफा, बूथ नंबर चार, मोहबरा तिराहा समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या में प्रवेश को आतुर दिखी।
अयोध्या में प्रवेश निषेद्य, मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
कार्तिक मेले को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा चौदहकोसी परिक्रमा क्षेत्र को 5 जोन में बांटकर 1 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। जिनके अधीन 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2 सब सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा 8 एएसपी, 25 डीएसपी, 30 निरीक्षक, 200 उप निरीक्षक, 700 महिला व पुरुष आरक्षी के साथ 10 कंपनी आरएएफ, सीआरपीएफ, पीएसी बल को परिक्रमा मार्ग व अयोध्या के मुख्य स्थानों पर तैनात किया गया है।