फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

योगी जी फॉर्म में हैं, हाथरस कांड में कर रहे कड़ी कार्रवाई: कटियार

Sat, 03 Oct 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
मंदिर में दर्शन के बाद लौटते विनय कटियार। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि हाथरस कांड पर बीजेपी सरकार त्वरित निर्णय ले रही है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी नहीं हुई है। इसके बावजूद भी विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन

दर्द होना स्वाभाविक है। योगी जी फॉर्म में है। जो भी इस मामले में दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर और नार्को टेस्ट का निर्देश देकर सीएम योगी ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। वे अयोध्या स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

ढांचा ध्वंस मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे विनय कटियार ने शनिवार को हनुमानगढ़ी के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद रामकोट स्थित अपने आवास हिंदुधाम में पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटियार ने कहा कि यह कहना ठीक नहीं है कि प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं। योगीराज में सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि हाथरस कांड में वहां के प्रशासन की भूमिका ठीक नहीं रही। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दोनों राजस्थान क्यों नहीं गए।
बेवजह मामले को गरमाया जा रहा है। योगी जी ने नार्को टेस्ट का आदेश देकर बड़ी कार्रवाई का संकेत दे दिया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि योगी शासन में कोई भी अपराधी, दुष्कर्मी कतई बक्शा नहीं जाएगा। इससे पूर्व हनुुमानगढ़ी पहुंचने पर संत राजूदास द्वारा विनय कटियार का स्वागत किया गया। इस दौरान चंद्रप्रकाश मिश्रा, घनश्यामदास पहलवान सहित अन्य मौजूद रहे।

मथुरा-काशी को लेकर संतों के साथ तय करेंगे रणनीति
विनय कटियार ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बयान ‘राममंदिर निर्माण तक काशी, मथुुरा एजेंडे में नहीं है’ पर कहा कि अब तो राममंदिर निर्माण शुरू हो ही चुका है। काशी, मथुरा पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए देश भर के संतों के साथ बैठक की जाएंगी। अयोध्या के संतों की भी राय ली जाएगी। इस मामले में संत जो निर्णय करेंगे, उसी अनुसार हम आगे बढ़ेंगे। राममंदिर का आंदोलन भी संतों के नेतृत्व में चला है। इसलिए काशी व मथुरा पर भी संत ही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed