{"_id":"5f2ae9218ebc3eabe67b345d","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko533822492","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थस्थलों का जंक्शन ! हमारा अयोध्या स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थस्थलों का जंक्शन ! हमारा अयोध्या स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। दुनिया भर में जिनकी नजीर दी जाती है, उन राजा राम की अयोध्या प्रतिष्ठा के मुताबिक संवारने की पूरी तैयारी है। राम मंदिर शिलान्यास के बाद मुल्क भर से लोगों का अयोध्या कूच शुरू होगा। इसका अनुमान लगाकर रेलवे ने अयोध्या को काफी पहले से फोकस किया है।
अयोध्या रेलवे स्टेशन को सुविधाओं की दृष्टि से बेहतर बनाने और प्रस्तावित राम मंदिर की तर्ज पर भव्य दिखने के लिए सरकार से हरी झंडी मिलने के साथ ही अमली जामा पहनाना शुरू हो चुका है। तय मसौदे पर अमल हुआ तो अगले एक साल में भव्य और सुसज्जित अयोध्या स्टेशन तैयार हो जाएगा। देश भर के प्रमुख तीर्थ स्थलों का जंक्शन भी बनेगा।
भगवान श्रीराम नगरी में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई तो मिलेगी। साथ ही शुद्ध पानी भी मिलेगा। इसके लिए प्लेटफॉर्मों पर वाटर बूथ स्थापित किए जाएंगे। यात्रियों के बैठने के लिए फैंसी बेंच स्थापित की जाएंगी। यही नहीं वेटिंग रूम, रेस्ट रूम भी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को रामनगरी का अहसास कराने को स्टेशन भवन पर गुंबद भी बनाए जाएंगे। इससे यह स्टेशन श्रीराम मंदिर की छाप में नजर आएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम संजय त्रिपाठी बताते हैं कि अयोध्या स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम शुरू हो चुका है। यात्री सहूलियतों के साथ ही स्टेशन को राम मंदिर की छाप दी जाएगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी रेलवे की राइट्स कंपनी को मिली है। स्टेशन के विकास के लिए जून 2021 का समय मुकर्रर किया गया है।
स्टेशन पर चार एस्केलेटर व छह लिफ्ट लगेंगी
अयोध्या स्टेशन पर अब बुजुर्गों और महिलाओं को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कतें नहीं होंगी। वो आसानी से एक-दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ-जा सकेंगे। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगेंगी। विभागीय जानकारों की मानें तो यहां के स्टेशन पर चार एस्केलेटर और छह लिफ्ट भी लगेंगी। ऐसे में एक साथ 24 मुसाफिर को इसका लाभ उठा सकेंगे।
टू और थ्री टाइप आवास भी बनेंगे
अयोध्या रेलवे स्टेशन के कर्मियों को आवास की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगीं। इनके लिए आवास भी बनाए जाएंगे। ये आवास टाइप टू और टाइप थ्री के होंगे। इस पर काम शुरू हो चुका है।
स्टेशन परिसर में पार्किंग की भी सुविधा
अयोध्या स्टेशन परिसर में वाहन चालक अपने वाहन भी खड़े कर सकेंगे। यहां पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग सुविधा मिलेगी। जानकारों के मुताबिक स्टेशन परिसर में विकसित पार्किंग स्थल पर 88 दोपहिया, 28 आटो, 124 टैक्सी एवं आठ बसें खड़ी हो सकेंगी।
रोशनी से जगमग होगा स्टेशन
समूचे स्टेशन परिसर को रोशनी से जगमगाने को 320 किलोवाट के तीन डीजी सेट लगाए जाएंगे। यही नहीं स्टेशन को रोशनी से नहलाने में सौर ऊर्जा का भी इस्तेमाल होगा। इसके लिए 50 किलोवाट का सोलर प्लांट भी लगेगा।