फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

महंत नृत्यगोपाल दास ने मदनमोहन दास को दी महंताई

Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
महंताई समारोह में मौजूद राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने वासुदेवघाट मौनी माझा स्थित सीताराम आश्रम के महंत पद पर मदनमोहन दास को पदस्थापित किया है।
विज्ञापन

शनिवार को महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुए समारोह में मंदिर में विराजमान श्री सीताराम व हनुमान जी महाराज का पूजन किया गया। महंत कमलनयन दास के कृपापात्र संत आनंद शास्त्री ने बताया कि बालकदास के उपनाम से मशहूर मदनमोहन दास छावनी की ही शिष्य परंपरा के साधु हैं। युवा होने के बावजूद वे सेवाधर्मी साधु हैं।
विज्ञापन

इसी योग्यता को देखते हुए महाराजश्री ने उन्हें आश्रम की जिम्मेदारी सौंपी है। मदन मोहन दास ने राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित अपने गुरु महंत रामभूषण दास के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए मंदिर की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में दशरथमहल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत जन्मेजय शरण, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत अवधेश दास, महंत रामानंद दास, संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास रामायणी, महंत अर्जुन दास, महंत डॉ.रामानंद दास, महंत शशिकांतदास, महंत मनीष दास, विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा, संत आनंद शास्त्री, सतीश अग्रवाल, जसवंत, श्याम सुंदर सहित अन्य बड़ी संख्या में संत-महंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed