फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

रामनवमी मेले में कोरोना से बचाव की तैयारी सबसे बड़ी चुनौती

Thu, 19 Mar 2020 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अयोध्या में आगामी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक होने वाला रामनवमी मेला भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गुरूवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से नगर विधायक वेद गुप्ता, ट्रस्ट के सदस्य व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी, डॉ.अनिल मिश्र ने मुलाकात कर रामनवमी मेले को लेकर मंत्रणा की।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास का कहना है कि कोई भी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रोक नहीं सकता और ना ही किसी में इतनी हिम्मत है। वही जिला अधिकारी अनुज झा की माने तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर मंथन का दौर जारी है। राम जन्मभूमि फैसले के बाद नवरात्र के पहले दिन रामलला को गर्भ गृह से निकालकर अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया जाना है। इसी के चलते इस बार बड़ी संख्या में लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनवमी महोत्सव में हर साल 15 से 20 लाख लोग अयोध्या पहुंचते रहे हैं। ऐसे में इस बार लोगों के और अधिक पहुंचने की संभावना और भारत समेत दुनिया भर में फैली कोरोना की महामारी को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन और शासन के बीच मंथन का दौर जारी है। इसको लेकर ट्रस्ट के पदेन सदस्य अयोध्या जिलाधिकारी अनुज झा, एसएसपी आशीष तिवारी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के पास पहुंचे और उनसे कोरोना के चलते देशभर की स्थितियों को लेकर अयोध्या के राम नवमी मेले को संक्षिप्त रूप देने पर चर्चा की।

लेकिन नृत्य गोपाल दास बिल्कुल नहीं माने उन्होंने कहा कि अयोध्या में इसके पहले भी मेले होते रहे हैं। इस बार भी होगा और कोई भी रामनवमी मेले में अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों को नहीं रोक सकता। जिलाधिकारी का कहना है की लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय पर उचित निर्णय ले लिया जाएगा। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मेला शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय है उससे पूर्व साधु-संतों से सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि कोरोना की व्यापकता के बीच भी किसी तरह रामनवमी मेला भी संपन्न कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed