फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

होली के बाद शुरू होगी पत्थरों की सफाई

Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में तराश गऐ पत्थरों की चमक धूमिल पड़ गई है। ये पत्थर कार्यशाला में 28 साल से खुले आसमान में रखे हुए हैं। ऐसे में इनका रंग बदरंग हो गया है। पत्थरों में काई जम गई है। इन पत्थरों की सफाई की योजना पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने मंगलवार की सुबह रामजन्मभूमि न्यास की कार्यशाला पहुंचकर पत्थरों की साफ-सफाई पर रणनीति बनाई। माना जा रहा है कि होली के बाद से पत्थरों की सफाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या दौरे के दौरान रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में जमा पत्थरों को भी देखा था। उन्होंने पत्थरों की स्थिति पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि ये पत्थर बहुत पुराने हो गए हैं। अब राममंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों को चमकाने की रणनीति पर काम तेज हो गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने मंगलवार सुबह कार्यशाला का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि पत्थरों की साफ-सफाई की रणनीति बनाई जा रही है। पत्थरों पर जमा काई कैसे छूटे, कैसे इन पत्थरों को चमकाया जाए इन सब पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि होली के बाद पत्थरों की साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया जाएगा, इसके लिए बाहर से बड़ी संख्या में मजदूर बुलाए जा रहे हैं। पत्थरों को साफ करने एवं चमकाने का काम तेजी गति से कराया जाएगा।

कार्यशाला में सहेजी गईं रामशिलाओं के बाबत कहा कि इनका दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। ये शिलाएं पूजित हैं, श्रद्धा की शिलाएं हैं, इन्हें श्रद्धा के स्थान पर ही सहेजा जाएगा। इनका दर्शनीय उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed