{"_id":"5f32c84c8ebc3e620434b2f4","slug":"ram-mandir-meeting-faizabad-news-lko534733397","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 20 अगस्त को होगी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक, तय होगी डेडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 20 अगस्त को होगी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक, तय होगी डेडलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण समिति की बैठक 20 अगस्त को दिल्ली में होने जा रही है। बैठक में राममंदिर निर्माण शुरू करने को लेकर चर्चा होगी। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र व अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान नींव की खोदाई करने वाली लार्सन एंड टूब्रो के शीर्ष इंजीनियर और एनबीसीसी इंजीनियर भी शामिल होंगे। राममंदिर की डिजाइन तैयार करने वाले सोमपुरा बंधु को भी बुलाया जाना है।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण शुरू करने के पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक निर्माण समिति के सदस्यों के साथ 20 अगस्त को दिल्ली में होने की तैयारी है। निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में न्यास और व निर्माण समिति की टीम मंदिर निर्माण की रूपरेखा तय करेगी। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बैठक में नींव खोदाई से लेकर निर्माण शुरू करने के अहम पड़ाव पर चर्चा होगी। निर्माण को पूरा करने की समय सारणी भी बन सकती है। मंदिर निर्माण शुरू करने के लिए नक्शा पास कराया जाना है।
बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अयोध्या से 18 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। चंपत राय कहते हैं कि राममंदिर निर्माण में अब तकनीकी प्रक्रियाओं का चरण शुरू होगा। मिट्टी की जांच रिपोर्ट आने के बाद लार्सन एंड टुब्रो के इंजीनियर नींव तैयार करने का डायग्राम लेकर आ गए हैं। उनसे चर्चा हुई है, एक हजार साल तक मंदिर को आंधी, तूफान से कोई नुकसान न हो ऐसी तकनीक का इस्तेमाल होगा। सारा मंदिर का दारोमदार नींव पर होता है। नींव जमीन के नीचे वैसी ही जाएगी, जैसे नदियों के पुल के खंभे बनते हैं, लेकिन यहां लोहे का प्रयोग नहीं होगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण से राममंदिर के साथ 70 एकड़ परिसर को ध्यान में रखकर नक्शे की स्वीकृति लेने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि बैठक में राममंदिर की निर्माण की समय सीमा भी निर्धारित कर दी जाएगी।