फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

चार लाख गांवों के 55 करोड़ लोगों से होगा संपर्क, राममंदिर के लिए धन संग्रह अभियान का खींचा गया खाका

Thu, 10 Dec 2020 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
धन संग्रह अभियान को लेकर हुई बैठक। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। ऐसे में राममंदिर निर्माण से जन-जन को जोड़ने के लिए ट्रस्ट ने एक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्देश पर विहिप मकर संक्रांति से माघी पूर्णिमा, 27 फरवरी तक धन संग्रह एवं जन संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत विहिप, संघ व भाजपा के कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों के 55 करोड़ लोगों से राममंदिर के लिए धन संग्रह करेंगे। गुरुवार को कारसेवकपुरम अयोध्या में बैठक कर इस अभियान का खाका खींचा गया और प्रांतवार टोलियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

विहिप एक बार फिर शिलादान अभियान के तर्ज पर एक्शन मोड़ में है। तीन दशक बाद फिर गांव-गांव, घर-घर तक राममंदिर निर्माण के लिए महासंपर्क और धन संग्रह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति राममंदिर से भावनात्मक रूप से जुड़े इसलिए न्यूनतम राशि 10 रुपये निर्धारित की गयी है। अभियान में दलित बस्ती और गांवों पर फोकस किया जाएगा। 44 दिनों के इस अभियान में चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों के करीब 55 करोड़ लोगों से जनसंपर्क व धनसंग्रह किया जाएगा। इस अभियान को लेकर रणनीति बनाने का काम तेज हो गया है। इसी क्रम में बैठकों का भी दौर शुरू हो चुका है।
गुरुवार को कारसेवकपुरम में संघ के सहप्रांत प्रचारक मनोजजी की अध्यक्षता में संघ, विहिप व भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें अभियान के लिए तैयार किया गया। बैठक में निर्णय हुआ कि योजनाबद्घ तरीके से मंडल, जिला व गांव स्तर पर टोलियां बनाकर अभियान चलाया जाएगा। विहिप के इस महाधन संग्रह अभियान का मुख्य सूत्रधार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेगा।
संघ के सभी सहयोगी संगठन इसमें पूरी ताकत के साथ लगेंगे। मॉनिटरिंग के लिए सभी तहसीलों में प्रचारकों की टीम लगाई जाएगी। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, शहरों, मोहल्लों, बस्तियों, वार्डों, जिला, मंडल स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी तो धनसंग्रह अभियान को आगे बढ़ाने में मदद करेगी और घर-घर संपर्क के साथ मॉनिटरिंग भी करेंगी।
10,20,50,100 के कूपन के जरिए लोगों की क्षमता के अनुरूप उनसे राममंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जाएगा। बैठक में महानगर प्रचारक अनिल जी, शिवदास, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, शक्ति सिंह सहित संघ के सभी आनुषांगिक संगठन व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अवध प्रांत में तीन करोड़ परिवारों से संपर्क का लक्ष्य
अवध प्रांत में तीन करोड़ परिवारों से धन संग्रह व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय अयोध्या की बैठक में हुुआ। अवध प्रांत में अयोध्या सहित आस-पास के करीब 11 जिले शामिल हैं। जिनके तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत पूरे देश को 44 प्रांतों में बांटा गया है जिसमें सर्वाधिक छह प्रांत उत्तरप्रदेश के हैं। उत्तर प्रदेश के कुल 1.79 करोड़ परिवारों को राममंदिर से जोड़ने की रणनीति बनाई गयी है।

पीएनबी व बैंक ऑफ बड़ौदा में भी खुला ट्रस्ट का खाता
धनसंग्रह अभियान से जो भी धन राममंदिर निर्माण के लिए एकत्र किया जाएगा। उसे श्रीराम मंदिर समर्पण निधि का नाम दिया जाएगा। इस अभियान के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा में नया खाता भी खोल लिया है। धन संग्रह अभियान से एकत्र समर्पण निधि को इन्हीं दोनों बैंकों में जमा कराया जाएगा। ट्रस्ट ने समाचार पत्रों में विज्ञापन के जरिए भी राममंदिर निर्माण के लिए अधिकाधिक सहयोग करने की अपील की है। इस अपील में ट्रस्ट ने अपने तीनों खाते भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा के आईएफएससी कोड व अकाउंट नंबर को भी सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed