{"_id":"5fc1043a8ebc3eefba413b96","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko552012525","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला की दर्शन अवधि बढ़ाए जाने को संतों ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला की दर्शन अवधि बढ़ाए जाने को संतों ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट से की अपील
विज्ञापन
अयोध्या-रामलला का भव्य विग्रह।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए दर्शन की अवधि बढ़ाने की मांग उठने लगी है। रामनगरी के संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्र लिखकर दर्शन अवधि में बदलाव किए जाने की मांग की है। संतों का कहना है कि सुबह एक घंटे व दोपहर दो घंटे की दर्शन अवधि में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
बताते चले कि 1992 के बाद से ही रामलला का दर्शन दो पालियों में निर्धारित है। गर्मी के मौसम में जहां सुबह 7 से 11 व दोपहर 2 से 6 बजे तक वहीं सर्दी के मौसम में 7 से 11 व दोपहर 1 से 5 बजे तक दर्शन की अवधि निर्धारित है।
मेलों के अवसर पर दर्शन अवधि में प्रशासन के द्वारा अवधि में बदलाव भी किया जाता था। संतों का कहना है कि अब अयोध्या विवाद का समाधान हो गया है, सुप्रीम कोर्ट से रामलला के हक में निर्णय आने के बाद राममंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। ऐसे में संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से रामलला के दर्शन अवधि में परिवर्तन करते हुए सुबह 7 से 12 बजे व दोपहर 2 बजे से 8 बजे तक करने की मांग की है।
विज्ञापन
पत्र भेजकर की है समयावधि बढ़ाने की मांग: कल्कि
रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने बताया कि उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व प्रधानमंत्री को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर रामलला के दर्शन अवधि में वृद्घि की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामभक्तों की सुविधा को देखते हुए सुबह एक घंटा व दोपहर में दर्शन का समय दो घंटा बढ़ाकर रात आठ बजे तक किए जाने की मांग की गई है, ताकि लोग दर्शन से वंचित न रहें।