{"_id":"5fc104e98ebc3e9bfc4f8338","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko552011870","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों ने राममंदिर के लिए दान दिए पॉकेट मनी से बचाए दो हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों ने राममंदिर के लिए दान दिए पॉकेट मनी से बचाए दो हजार रुपये
विज्ञापन
ट्रस्ट कार्यालय में पॉकेट मनी दान करते बच्चे।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है तो निर्माण के लिए दान देने की होड़ भी लगी है। देश के कोने-कोने से लोग राममंदिर के लिए दान दे रहे हैं। राममंदिर निर्माण शुरू होने को लेकर खुशी का आलम यह है कि बिहार से परिवार संग रामलला के दर्शन करने आए दो सगे भाइयों ने भी अपनी पॉकेट मनी से बचाए एक-एक हजार रुपये दान किए।
शुक्रवार को बिहार से रामलला के दर्शन करने आए बिहार के मजिस्ट्रेट गौरव कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में पांच हजार रुपये का दान किया।
वहीं उनके दोनों बच्चों ने भी अपनी पॉकेट मनी से बचाए एक-एक हजार रुपये दान करने की इच्छा व्यक्त की। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें दान की अनुमति दे दी। कक्षा तीन में पढ़ने वाले विवेक व कक्षा पांच के वैभव ने एक-एक हजार रुपये राममंदिर के लिए दान किया।
विज्ञापन
ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोनों बच्चे राममंदिर के लिए दान देकर अत्यंत खुश थे। विवेक व वैभव ने बताया कि हमने टीवी व समाचार पत्रों में अयोध्या में राममंदिर निर्माण शुरू होने की खबर सुनी थी।
तभी से हम राममंदिर निर्माण के लिए अपनी पॉकेट मनी से पैसे बचा रहे थे और आज जब अयोध्या आने का अवसर मिला तो अपने बचाए गए पैसे रामलला के लिए बन रहे मंदिर के लिए जमा कर दिए हैं।
दान के लिए विदेशों से भी आ रहे फोन
राममंदिर ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं राममंदिर के लिए देशभर से लोग चेक, मनी ऑर्डर, ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर, नकदी जैसे कई तरीकों से चंदा भेज रहे हैं। बड़ी संख्या में विदेशी से भी दान के लिए फोन आते हैं लेकिन अभी ट्रस्ट के पास विदेशी चंदा लेने की व्यवस्था नहीं है। एफसीआरए की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विदेशी चंदा लिया जा सकेगा।