फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

राममंदिर के 12 टेस्ट पिलर की जांच का काम पूरा

Thu, 29 Oct 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या में सर्किट हाऊस पहुंचे नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए जल्द ही नींव की खोदाई का काम शुरू हो सकता है। राम मंदिर निर्माण के लिए 12 टेस्ट पिलर की जांच का काम आईआईटी चेन्नई के इंजीनियरों ने पूरा कर लिया है। अब शेष 1200 पिलर की खोदाई और बुनियाद डालने का काम जल्द शुरू हो सकता है। इंजीनियर की टीम ने इन पिलर्स पर 700 टन का भारी-भरकम वजन डालकर इनकी क्षमता का परीक्षण किया है।
विज्ञापन

अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर को विश्व का ऐतिहासिक मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट ने विशेष कार्य योजना बनाई है। बुनियाद के खंभों को एक मीटर व्यास के दायरे में 33 मीटर गहराई तक खोदा गया है।
विज्ञापन

भगवान राम का मंदिर भूकंप के झटकों से प्रभावित न हो और बाढ़ जैसी स्थिति में भी इस ऐतिहासिक मंदिर को कोई खतरा न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए जमीन से लगभग 100 फीट गहराई तक बुनियाद डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अब टेस्ट पिलर की जांच का काम पूरा होने के बाद राममंदिर की नींव खोदाई को लेकर तैयारी तेज हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राममंदिर निर्माण समिति की बैठक शुक्रवार को अयोध्या के सर्किट हाउस में होगी।

नृपेंद्र मिश्र इंजीनियरों संग नींव खोदाई पर करेंगे मंथन
बैठक में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अलावा रामजन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व एलएंडटी के इंजीनियरों सहित आईआईटी चेन्नई के इंजीनियर मौजूद रहेंगे। आईआईटी चेन्नई के इंजीनियर टेस्ट पिलर की जांच रिपोर्ट भी नृपेंद्र मिश्र को सौंप सकते हैं। गुरुवार देर शाम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अयोध्या पहुंच गए। माना जा रहा है कि नृपेंद्र मिश्र बैठक में इंजीनियरों के साथ राममंदिर की नींव खोदाई को लेकर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed