{"_id":"5f79f02a8ebc3e9b81348efb","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5434716135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर को दी साढ़े तीन किलो चांदी की ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर को दी साढ़े तीन किलो चांदी की ईंट
विज्ञापन
कुशीनगर सांसद ने दान की चांदी की ईंट।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे व गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह ने शनिवार शाम तीन किलो पांच सौ एक ग्राम की चांदी की एक ईंट प्रदान कीं। उन्होंने कार्यालय में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को ईंट सौंपीं। इसके उपरांत उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन भी किये।
अयोध्या आगमन पर हिंदु युवा वाहिनी की ओर से सांसद व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता व शक्ति का परिचय कराया है।
कोरोना काल में भी आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ सरकार ने एतिहासिक निर्णय लिये हैं। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व पूर्व विधायक अतुल सिंह ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण से पूरे विश्व में रामराज्य की परिकल्पना को सबल मिलेगा।
विज्ञापन
इसी रामराज्य की परिकल्पना को केन्द्र व प्रदेश सरकार साकार करने में लगी हैं। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर नामित सभासद नगर पालिका परिषद कुशीनगर के ओम प्रकाश वर्मा, जिला संयोजक कुशीनगर चंद्र प्रकाश चमन आदि मौजूद रहे।