{"_id":"5f1714998ebc3e6370376c4f","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5318075138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के कोने-कोने में बस राम मंदिर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के कोने-कोने में बस राम मंदिर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। 5 अगस्त को करोड़ों रामभक्तों की आकांक्षा पूरी होने वाली है। पीएम मोदी इस दिन राम जन्म के शुभ मुहूर्त में राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। 500 वर्षों के सतत संघर्ष, त्याग बलिदान के बाद आ रही शुभ घड़ी को लेकर अयोध्या वासी उत्साहित हैं। अयोध्या के कोने कोने में बस राममंदिर की चर्चा है। लोग 5 अगस्त को घरों में उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
मंगलवार को हनुमानगढ़ी में भक्तों की भीड़ नजर आई। अधिवक्ता सुधांशु बाजपेई हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते दिखे। राममंदिर की बात करने पर उनके चेहरे का रंग खिल गया। कहा कि इससे बड़ा गौरव का विषय क्या हो सकता है कि हम अपने जीवन काल में अपने आराध्य का मंदिर बनते हुए देख सकें। अब वह दिन दूर नहीं जब राम मंदिर के आभामंडल से पूरा विश्व चमत्कृत को उठेगा।
यहां मौजूद हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास कहते हैं कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी भक्तों में साफ दिखती है जो भक्त हनुमान जी का दर्शन करने आ रहा है, वह उनके चरणों में राम मंदिर निर्माण शुरू होने को लेकर कृतज्ञता जरूर ज्ञापित करता दिखता है। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों से नीचे उतरने पर अपनी प्रसाद की दुकान पर बैठे विकास गुप्ता कहते हैं कि अपने बचपन में बाबरी विध्वंस की बात सुनी थी, यह सौभाग्य है कि अब राम मंदिर बनने जा रहा है।
विज्ञापन
वह भी संत प्रवृत्ति के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के शासनकाल में। हर युवा राम मंदिर में कारसेवा को लेकर उत्सुक है। यहां से आगे बढ़ने पर रामजन्म भूमि दर्शन मार्ग पर स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में भी हलचल दिखी। बाहर से कुछ भक्त आए थे, जो राम मंदिर के लिए ट्रस्ट के सदस्यों को चांदी की ईंट भेंट रहे थे।
यहां मौजूद उत्तराखंड युवा साधु समाज के अध्यक्ष हरेंद्र मुनि बोले कि कौन नहीं चाहता कि राम मंदिर निर्माण में उसका योगदान हो। कोई तन से कोई धन से तो कोई मन से ही राममंदिर निर्माण में सहभागी बनना चाहता है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र बोले कि रामभक्त राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान दे रहे हैं। कार्यालय पर ऐसे भक्तों की सूची बनाकर उनके घर तक रामलला का प्रसाद पहुंचाया जा रहा है।
यहां मौजूद महंत शशिकांत दास कहते हैं कि यह चिंतन कर ही मन प्रसन्न हो जाता है की पीएम मोदी राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इस शुभ कार्य के लिए संत समाज पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहा है। कनक बिहारी सरकार का दर्शन कर लौट रहे करतलिया आश्रम के महंत रामदास से मुलाकात होती है। राम मंदिर की चर्चा हुई तो वे कहते हैं कि अयोध्या का गौरव अब लौटने को है।
अपने गौरव को पुन: प्राप्त करने के लिए रामनगरी ने बहुत ही लंबा संघर्ष किया है। पीएम मोदी के हाथों राम मंदिर की नींव पड़ने से अयोध्या के विकास का भी मार्ग प्रशस्त होगा। यहाँ से आगे बढ़ने पर रामघाट स्थित राम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला में पत्थरों की सफाई का काम तेज गति से चल रहा है। प्रवेश द्वार पर ही मौजूद कार्यशाला में करीब 20 वर्षों से सेवा दे रहे हनुमान यादव बोले कि अब तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है।
दशकों से जो पत्थर राम काज के लिए तरस रहे थे उनका भी अब उद्धार होने वाला है। राम मंदिर की खुशी इतनी है कि कह नहीं सकते, समझो पूरे जीवन की तपस्या का परिणाम मिलने जा रहा है । वहीं पत्थरों की सफाई में जुटे कारीगरों को कुछ बताते हुए केएलए कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर संदीप गर्ग से मुलाकात होती है। संदीप कहते हैं या किसी पुण्य कर्म का ही फल है कि उन्हें राम मंदिर के कार्य में सेवा का अवसर मिल रहा है। अब तक देश दुनिया में कई मंदिरों में सेवा का अवसर मिला लेकिन लेकिन जो अनुभूति राममंदिर में सेवा देकर हो रही है वह गौरवशाली है, आनंदित करने वाली है।