{"_id":"5f05f6b28ebc3e63623bc0c3","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5298175124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर रामनगरी में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। बुधवार को हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज समय को देखते हुए विश्व का सबसे ऊंचा और भव्य राम मंदिर संपूर्ण अधिग्रहीत क्षेत्र पर बनाए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान ट्रस्ट के सदस्य गण अगर इस विषय पर गंभीर हो जाएं तो संसार का सबसे ऊंचा मंदिर बनने से कोई रोक नहीं सकता। बाबरी विध्वंस के आरोपी व धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने भी विश्व का सबसे ऊंचा और भव्य मंदिर बनाने की बात कही।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडे ने कहा कि मंदिर में इस्तेमाल हो रहे पत्थरों की नक्काशी करने वाले सोमपुरा के पुत्र ने भी विश्व के सबसे बड़े मंदिर बनाए जाने को असंभव नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में जब प्रधानमंत्री का आगमन अयोध्या की पवित्र पावन भूमि पर होगा तो सभी हिंदूवादी संगठनों द्वारा उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा तथा हस्ताक्षरित हो रहे अभियान को भी प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू महासभा रवि शंकर पांडेय, चंद्रहास दीक्षित, कविराज दास आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।