{"_id":"5edbbe468ebc3e905a08f3cc","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5247622149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन की तैयारी तेज, जल्द फाइनल होगा डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन की तैयारी तेज, जल्द फाइनल होगा डिजाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अनलॉक-1 शुरू होते ही अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर भी सरगर्मी बढ़ गई है। संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी के अयोध्या दौरे के बाद यह माना जा रहा है कि अब राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
वहीं राममंदिर निर्माण से पहले भूमि पूजन की तैयारी तेज हो गई है। अगले सप्ताह वास्तुकारों का प्रजेंटेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सामने होगा। इसमें राममंदिर की भव्यता के मानकों पर मंथन होगा। डिजाइन फाइनल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अभी यह माना जा रहा है कि मंदिर का डिजाइन विहिप द्वारा प्रस्तावित मॉडल की ही तरह होगा।
अयोध्या में राममंदिर का डिजाइन अगले हफ्ते तक लोगों के सामने आ सकता है। कई वास्तुशास्त्री अयोध्या में राम मंदिर परिसर के डिजाइन को लेकर अपना प्रजेंटेशन देंगे। यह प्रजेंटेशन मंदिर के ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने अगले हफ्ते पेश होगा, जिससे राममंदिर का डिजाइन चुना जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलएंडटी ने पहले ही अयोध्या में एक छोटी टीम तैनात कर दी है।
विज्ञापन
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से एक वास्तुकार के चयन की उम्मीद है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अगले सप्ताह होने वाले प्रजेंटेशन में से कोई एक डिजाइन चुन सकता है और उसी डिजाइन के आधार पर 67.7 एकड़ जमीन पर मंदिर परिसर का निर्माण शुरू हो सकता है।
राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने बताया कि एक बार ले आउट फाइनल होने के बाद ट्रस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क करेगा। पीएम से मंदिर निर्माण से पहले भूमि पूजन करवाया जाएगा। कहा कि हम चाहते हैं कि अयोध्या में दो साल के भीतर दिव्य व भव्य रामंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। 2022 में रामनवमी पर राममंदिर में रामलला की भव्य आरती हो।