फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

अब रामजन्म भूमि परिसर में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे पुजारी

Sun, 10 May 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने परिसर में अब रामलला के सहायक व प्रमुख पुजारी भी मोबाइल नहीं ले जा सकते। भक्तों को पहले से ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। परिसर के एसपी (सुरक्षा) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने प्रतिबंध लगाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

परिसर की सुरक्षा हाई सिक्योरिटी जोन की है। फैसला आने के बाद परिसर की जिम्मेदारी श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई। बीते 25 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला को अस्थायी मंदिर में विराजमान कराया और इसी दिन से ट्रस्ट के सदस्यों के कहने पर कर्मचारियों सहित पुजारियों को मोबाइल ले जाने की छूट दे दी गई। लेकिन बीते 5 मई को मंदिर में बरसात का पानी चले जाने की खबर बाहर आई तो ट्रस्ट ने कुछ लोगों पर प्रतिबंध लागू कर दिया।
विज्ञापन

परिसर के एसपी (सुरक्षा) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा ट्रस्टी और आफिसर्स को परिसर में मोबाइल ले जाने पर रोक नहीं है, इसके अलावा कोई भी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकता। पहले अस्थाई मंदिर में यह छूट पुजारियों को थी। उन्होंने बताया ट्रस्ट के आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed