फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

रामनगरी के मठ-मंदिरों समेत घरों को किया सेनेटाइज

Fri, 17 Apr 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या-रामनगरी में सैनिटाइज करते नगर निगम के कर्मी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी को कोरोना से मुक्त रखने के लिए नगर निगम की टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। रामनगरी के मठ मंदिरों सहित घर-घर एवं सड़क तक को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए कुल 60 टीमें लगाई गई हैं। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सैनिटाइज अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैनिटाइज अभियान में जुटी टीम के साथ अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सड़क पर उतरे और सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने सुबह 11 बजे नयाघाट से सैनिटाइज अभियान का शुभारंभ किया और पूरी धर्म नगरी को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

रामनगरी के मठ मंदिरों सहित घर घर व सड़कों, नालियों को भी सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइज अभियान के लिए एक टीम लगाई गई है कुल 60 टीमें लगाई गयी है, जिसमे करीब 200 कर्मचारी लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अब तक नगर निगम केे 60 प्रतिशत भाग को सैनिटाइज किया जा चुका है। शहर के प्रत्येक घरों, धार्मिक स्थलों व दुकानों को अभियान के साथ सैनिटाइज किया जा रहा है, जिससे शहर को साफ सुथरा रखने के साथ ही बीमारियों से बचाया जा सके। अभियान में सहायक नगर आयुक्त हरिश्चंद्र सिंह, मनोज पांडेय, केएस चौधरी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed