{"_id":"5e5807f78ebc3ec573777253","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko510966172","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव की यात्रा से राममंदिर निर्माण में नहीं आएगी कोई बाधा-संजय राउत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्धव की यात्रा से राममंदिर निर्माण में नहीं आएगी कोई बाधा-संजय राउत
विज्ञापन
अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सात मार्च को अयोध्या दौरे की तैयारी को लेकर गुरुवार को शिवसेना के प्रवक्ता सांसद संजय राउत देर शाम रामनगरी पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की। कहा कि ठाकरे का अयोध्या दौरा पूरी तरह धार्मिक है, राजनीतिक हलचल मचाने की कोई मंशा नहीं है। ठाकरे के दौरे से राममंदिर निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी।
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। वह रामलला को प्रणाम करेंगे और सरयू आरती करेंगे। हमारे सांसद, विधायक व मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं तो महाराष्ट्र में रामराज्य की बात होनी चाहिए।
सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं सरकार ठीक से चल रही है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सब चल रहा है। हमारे सामने प्रभु राम का आदर्श है। मंदिर आंदोलन में शिवसेना की भी भूमिका रही है इसलिए हम बार-बार यहां आते हैं। महाराष्ट्र को भी हम अयोध्या के रूप में देखते हैं। बताया कि वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
कहा कि ठाकरे का अयोध्या दौरा पूरी तरह धार्मिक है। अयोध्या में जल्द ही भव्य राममंदिर का निर्माण होगा पूरे देश को अच्छा संदेश जाएगा। राममंदिर ट्रस्ट धार्मिक है राजनीतिक नहीं। सीएए पर दिल्ली में हुई हिंसा पर कहा कि दिल्ली हिंसा में जल रही थी तो सरकार क्या कर रही थी। उनकी जिम्मेदारी बनती थी। गृहमंत्री को सड़क पर उतरकर हिंसा रोकने के लिए पहली करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो सवाल उठेंगे ही। दिल्ली में भाजपा की हार पर कहा कि दिल्ली में धार्मिक आधार पर चुनाव लड़ने की कोशिश की गई। लेकिन जनता ने यह संदेश दे दिया कि अब काम के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।