फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Grammar Inter College found closed before scheduled time

Ayodhya News: समय से पहले बंद मिला ग्रामर इंटर कॉलेज, नोटिस

Sat, 03 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 03 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Grammar Inter College found closed before scheduled time
जांच करते डीआईओएस।
अयोध्या। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी शनिवार दोपहर 1:46 बजे लालबाग स्थित ग्रामर इंटर कॉलेज पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला। काॅलेज का समय सुबह 9:30 से दोपहर तीन बजे तक हैं। निर्धारित समय से पहले काॅलेज के बंद होने पर वह नाराज हो गए। विद्यालय का निरीक्षण किया तो यहां कई तरह की कमियां मिलीं। प्रबंधक को नौ बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एक ही भवन में नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं। यहां प्रबंधन मान्यता संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। भवन के पीछे आवासीय भवन होने पर भी प्रबंधन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। मुख्य भवन में नोटिस बोर्ड के पास निजी दुकानों के कपड़ों के सैंपल लगाए गए थे।
विज्ञापन


विद्यालय में अग्निशमन सिलिंडर के नवीनीकरण का प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। एक से अधिक तल वाले भवन के निर्माण के लिए सक्षम अधिकारी की ओर से जारी एनओसी की प्रति भी नहीं मिली। परिषद की वेबसाइट पर कार्मिकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने का मामला भी सामने आया। डीआईओएस ने नोटिस में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed